• Thu. Mar 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

35वें राष्ट्रीय खेल 31 जनवरी से

Nov 27, 2014

35th national games, keralaरायपुर। 35वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इसबार केरल में किया जा रहा है। 31 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित इन खेलों में 18 खेलों को शामिल किया गया है जिसमें से राइफल शूटिंग को छोड़कर शेष सभी वर्गों में छत्तीसगढ़ की टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव बल्देव सिंह भाटिया ने बताया कि आर्चरी टीम में 4 महिला खिलाड़ी समेत 7 सदस्य होंगे। यह खेल कोच्ची में 1 से 9 फरवरी के बीच होगा। [More]इस खेल के सचिव कैलाश मुरारका (फोन-9425205000) हैं। एथलेटिक्स में 15 महिला खिलाडिय़ों समेत 19 सदस्य होंगे। इसके सचिव आरके पिल्लै (फोन 9424105012) हैं। एक्वाटिक्स में 5 पुरुष एवं पांच महिला खिलाडिय़ों समेत कुल 14 सदस्य होंगे। इसके सचिव सहीराम जाखड़ (फोन-94079-82144) हैं। बैडमिंटन में 3 पुरुष 1 महिला खिलाड़ी समेत 6 लोगों की टीम होगी। इसके सचिव संजय मिश्रा (फोन-9827117716) हैं। बास्केटबाल में 12 पुरुष एवं 12 महिला खिलाडिय़ों सहित 30 लोगों की टीम होगी। इसके खेल के सचिव राजेश पटेल (फोन-9407982158) हैं। बॉक्सिंग में 2 पुरुष एवं 2 महिला समेत 8 लोगों की टीम होगी। इसके सचिव आर राजेन्द्रन (फोन-9926268826) हैं। बीच हैण्डबाल में 10 पुरुष एवं 10 महिलाओं सहित 26 लोगों की टीम होगी। इस खेल के सचिव बशीर अहमद खान (फोन-9407982262) हैं। फेंसिंग में 4 पुरुष एवं 12 महिला खिलाड़ी समेत 22 लोगों की टीम होगी। इस खेल के सचिव समीर खान (फोन-9754056667) हैं। जिम्नास्टिक में 2 पुरुषों खिलाड़ी समेत 4 लोगों की टीम होगी। जीपी तिवारी (फोन – 9407982543) इसके सचिव हैं। हैण्डबाल के 16-16 खिलाडिय़ों सहित कुल 38 लोगों की टीम होगी। इस खेल के सचिव बशीर अहमद खान हैं। कयाकिंग में पुरुष एवं महिला 10-10 खिलाडिय़ों सहित 26 लोगों की टीम होगी। इस खेल के सचिव शशांक द्विवेदी (फोन-9424207030) हैं। 10 पुरुष खिलाडिय़ों वाली खो-खो टीम में कुल 15 सदस्य होंगे। इसके सचिव नारद (फोन-758717898) हैं। रग्बी में 12 महिला खिलाडिय़ों सहित कुल 15 लोगों की टीम होगी। इस खेल के सचिव अयाज अहमद खान हैं। शूटिंग में प्रदेश की टीम नहीं जाएगी। स्क्वैश में महिला एवं पुरुषों की 3-3 खिलाडिय़ों वाली टीम में कुल 8 सदस्य होंगे। इसके सचिव डॉ विष्णु श्रीवास्तव (फोन-9826600757) हैं। इसी तरह ट्रायएथलॉन की 3 पुरुष एवं 3 महिला खिलाडिय़ों वाली टीम में कुल 8 सदस्य होंगे। इसके सचिव डॉ विष्णु श्रीवास्तव (फोन-9826600757) हैं। वेट लिफ्टिंग की 3 पुरुष खिलाडिय़ों वाली टीम में कुल 5 सदस्य होंगे। इसके सचिव एसएल जंघेल (फोन-9827177523 हैं। वुशु की 2 पुरुष खिलाडिय़ों वाली टीम में कुल 4 सदस्य होंगे। इसके सचिव डी कोंडैय्या (फोन-9425559709) हैं।

Leave a Reply