• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

छत्तीसगढ़ की एक और जीत

Feb 28, 2015

handballl, chhattisgarh, bhilaiभिलाई। 43वीं सीनियर राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने एक और बड़ी जीत दर्ज करते हुए पंजाब को 33-21 गोलों से पराजित कर दिया। मध्यांतर तक छत्तीसगढ़ 22-14 गोलों से आगे थी। छत्तीसगढ़ की ओर से हरेन्दर सिंह ने 6 गोल, फिरोज अहमद खान ने 7 गोल एवं व्ही. बीनू ने 5 गोल किये तथा पंजाब की ओर से हरदेव सिंह ने 13 गोल, करणजीत ने 2 गोल एवं मनप्रीत ने 2 गोल किये।  read more
इस प्रतियोगिता का आयोजन यहां 25 फरवरी से 2 मार्च तक भिलाई इस्पात संयंत्र एवं छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ द्वारा भारतीय हैंडबाल महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन एवं एनएमडीसी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है।
तीसरे दिन खेले गए अन्य एक और आकर्षक मैच में अपर पुल ए में भारतीय रेल्वे ने पश्चिम बंगाल को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 26-23 गोलों से पराजित किया, मध्यांतर तक भारतीय रेल्वे 11-7 गोलों से आगे थी। भारतीय रेल्वे की ओर से सलमान ने 11 गोल एवं शमशेर ने 6 गोल किये तथा पश्चिम बंगाल की ओर से दर्शन ने 8 गोल, सोहेल ने 8 गोल एवं जशन ने 4 गोल किये।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गये अन्य मैचों में सर्विसेस ने दिल्ली को 34-22 गोल से, केरल ने महाराश्ट्र को 36-21 गोल से, तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 43-34 गोल से, पोंडिचेरी ने उड़ीसा को 22-18 गोल से, गुजरात ने हिमाचल प्रदेश को 40-26 गोल से, जम्मू एंड कश्मीर ने तेलंगाना को 30-19 गोल से, हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को 23-12 गोल से, झारखंड ने बिहार को 26-23 गोल से, उत्तराखंड ने हिमाचल प्रदेश को 27-15 गोल एवं आंध्रप्रदेश ने पोंडिचेरी को 23-09 गोलों से पराजित किया।

Leave a Reply