• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 34-28 से हराया

Feb 26, 2015

handball, chhattisgarh beats karnatakaभिलाई। 43वीं सीनियर राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में आज खेले गए मैच में अपर पुल-बी में छत्तीसगढ़ का मुकाबला कर्नाटक से हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 34-28 गोलों से पराजित किया। मध्यांतर तक छत्तीसगढ़ 14-09 गोलों से आगे थी। छत्तीसगढ़ की ओर से हरेन्दर सिंह ने 9 गोल, फिरोज अहमद खान ने 7 गोल एवं पी. दिनकर ने 7 गोल किये तथा कर्नाटक की ओर से जितिन ने 12 गोल, सिद्धार्थ ने 5 गोल एवं अजीत पवार ने 4 गोल किये। read more
एक और आकर्षक मैच में अपर पुल ए में भारतीय रेल्वे ने दिल्ली को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 32-27 गोलों से पराजित किया। मध्यांतर तक भारतीय रेल्वे 11-10 गोलों से आगे थी। भारतीय रेल्वे की ओर से शमशेर सिंह ने 13 गोल, सलमान खान ने 8 गोल तथा महेश ने 4 गोल किये। दिल्ली की ओर से हैप्पी ने 6 गोल, सुखबीर ने 6 गोल एवं देवेन्दर ने 5 गोल किये।
26 फरवरी को खेले गये अन्य मैचों में झारखंड ने केरल को 38-25 गोल से, मध्यप्रदेश ने पंजाब को 35-30 गोल से, तमिलनाडु ने हिमाचल प्रदेश को 32-24 गोल से, सर्विसेस ने पश्चिम बंगाल को 38-33 गोल से, हरियाणा ने पोंडिचेरी को 26-04 गोल से, जम्मू एंड कश्मीर ने चंडीगढ़ को 24-18 गोल से, मणिपुर ने उड़ीसा को 26-21 गोल से, उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेष को 42-30 गोल से पराजित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र एवं छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ द्वारा भारतीय हैंडबाल महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन एवं एन.एम.डी.सी. लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है में 25 फरवरी से 2 मार्च के बीच किया जा रहा है।

Leave a Reply