• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

योग को बनाएं जीवन का अंग- सरोज पाण्डेय

Jun 22, 2015

saroj pandey yogaदुर्ग। विश्व योग दिवस पर भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय ने रविवार जलपरिसर स्थित अपने निवास में योग कर जनता के लिए बड़ा संदेश दिया। यहां योग में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सुश्री पांडेय ने योग के महत्व के बारे बताते हुए कहा कि आज हमारे लिए गर्व का दिन है कि भारत से निकले योग आज पूरे विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। विश्व से सभी देशों ने इसे स्वीकार कर लिया है तथा निरोगी रहने के लिए वह योग को अपना रहे है। सु पाण्डेय ने आम जनता से अपील की कि वह भी योग को अपने जीवन का अंग बनाये तथा स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग अवश्य करें। विश्व योग दिवस पर आज दुर्ग-भिलाई में योग को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहा। Read More
saroj_pandeyइसी प्रकार दुर्ग शहर में स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद नेता रतन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने योग किया और नियमित रुप से योग करने का संकल्प लिया। सिंधी कालोनी स्थित सिंधी धर्मशाला में समाजसेवी प्रताप मध्यानी ने समाज के लोगों के साथ योग किया और इसे जीवन में शामिल करने लोगों से आग्रह किया। सिविल लाईन स्थित विकास विज्ञान केन्द्र के छात्राओं ने भी योग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उत्सव पैलेस में चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यों ने योग किया। केलाबाड़ी स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के सदस्यों ने राजेन्द्र पार्क में योग साधना कर समाज को संदेश दिया। इसके अलावा शासकीय कर्मचारी, निगम कर्मचारी और विभिन्न स्कूलों में योग दिवस पर योग किया गया।

Leave a Reply