• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गीत वितान ने रौशन किया भिलाई का नाम

Jul 10, 2015

geet vitan bhilaiभिलाई। उत्कल युवा सांस्कृतिक संघ कटक ओडिशा द्वारा आयोजित 23 वीं थिएटर ओलम्पियाड एवं राष्ट्रीय संगीत, नृत्य, नाटक प्रतियोगिता में शहर की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था एवं अनुसंधान केन्द्र गीत वितान कला केन्द्र के 22 छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्का प्राप्त किये। गीत वितान की यह एक बड़ी उपलब्धि है।  Read More
रविन्द्र नाट्यम समूह शासकीय नृत्य में संस्था के नृत्य प्रशिक्षक नृत्यमणी मिथुन दास के मार्गदर्शन में सुदीक्षा दास, प्रतिष्ठा यादव, आयुषि व निकिता ने भाव व्यंजना की प्रस्तुति दी। संस्था के शिक्षक अनुराग पन्ना के मार्गदर्शन में शिल्पा कौशिक, आदित्य, आभाश, वैभव देशमुख, आयुष श्रीवास्तव, ऐश अग्रवाल, एमडी दिवेश, उमेश निर्मलकर, मुकुल दुमारे ने रविन्द्र संगीत की धुन को गिटार में लयबद्धता के साथ प्रस्तुत किया। संस्था के गिटार शिक्षक ने एकल प्रस्तुति में बेस्ट अवार्ड ट्रॉफी प्राप्त की।
संस्था को रविन्द्र संगीत गायन सीनियर वर्ग, शास्त्रीय नृत्य रविन्द्र नाट्यम सीनियर वर्ग एवं वाद्य यंत्र गिटार सीनियर वर्ग के प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए। युगल गिटार में डीवी आदित्य एवं आभाष-भट्टाचार्य को बेस्ट प्राईज प्राप्त हुआ। समूह गायन में संस्था की प्राचार्य शिप्रा भौमिक के मार्गदर्शन में दिशा साहू, अनुष्का मन्ना, मोनिका बराईकर, तपन चक्रवर्ती, साहिल वर्मा, स्वागता डे, कंचन अवधिया एवं अनुराग पन्ना ने प्रस्तुति दी।
तीनों वर्ग में प्रथम पुरस्कार एवं युगल प्रस्तुति की ट्राफी फिनलैंड से आए थियेटर कलाकार रोसा लोहिन्वा एवं लावरा हंपिला के हाथों संस्था के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त की। इस प्रतियोगिता के गायन, नृत्य एवं वादन प्रस्तुति में आलेख का पाठक रचना र्शीवास्तव ने किया।

Leave a Reply