• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

ट्रैफिक पुलिस ने संडे को लगाया एम्बुश

Jul 13, 2015

traffic police bhilai-durgभिलाई। यातायात पुलिस दुर्ग-भिलाई द्वारा पूर्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाये गए एम्बुश अभियान की भांति पुन: विशेष अभियान दिनांक 12.07.2015 को नेहरु नगर चौक में चलाया गया। इस अभियान के तहत नेहरु नगर चौक से गुरुद्वारा तिराहा, नेहरु नगर रेल्वे फाटक, केपीएस रोड नेहरु नगर एवं कोसा नाला टोल प्लाजा की ओर यातायात के अधिकारियों द्वारा टीम के साथ तैनात कर दिया गया था। एम्बुश लगाया गया। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) केबी स्वयं नेहरु नगर चौक पर सिविल ड्रेस में यातायात स्टाफ के साथ उपस्थित थे। Read More
इस दौरान चौक पर रेड लाईट जम्प करने वाले तथा गलत लेन से चौक क्रॉस करने वाली वाहनों के नम्बर तत्काल विपरीत दिशा में खड़े यातायात के अधिकारियों को नोट करवाया गया, जिनके द्वारा वाहन को रोककर निर्धारित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर समन शुल्क काटा गया तथा उन्हे बताया गया कि उन्होने क्या गलती की है।
उक्त अभियान दौरान कुल 51 वाहनों के चालान कर रु0 17900/- समन शुल्क वसूल किया गया, जिसमें 03 वाहनों के कांच पर अपारदर्शी फिल्म पाए जाने से इनके विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल संबंधी धारा लगाई जाकर रु0 6000/- चालान किया गया। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग केबी सिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से ऐसे वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर मौके से फरार हो जाते हैं।
उक्त अभियान पूर्व में भी यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया है तथा ऐसे अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात के नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना है। यह कार्यवाही आगे भी नियमित रुप से की जावेगी।
नेहरू नगर में चौकसी बढ़ाने सौंपा था ज्ञापन
नेहरू नगर व्यापारी संघ ने क्षेत्र में कानून व्यावस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुपेला थाना प्रभारी को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। व्यापारी संघ के महासचिव डी.एस. भाटिया ने बताया कि छोटी-छोटी गुमटियाँ, पान ठेले, होटल, चाय ठेला, कंप्यूटर क्लब-गेम आदि के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ गई है, जिसके कारण ओल्ड नेहरू नगर के निवासी परेशान हो गए हैं उन्होंने अपने आठ सूत्रीय ज्ञापन में कहा है कि पुलिस की रात्रि में गश्त बढ़ाई जाए जिसमें सर्चलाईट भी हो। बैंकों, एटीयम एवं व्यावसायिक परिसर क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई जाए। व्यापारियों के साथ पृथक बैठक कर आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की जाए।

Leave a Reply