• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

वैशालीनगर कालेज में लगेंगे एलसीडी

Jul 13, 2015

vaishali nagar collegeभिलाई। सभापति नगर पालिक निगम भिलाई राजेन्द्र अरोरा ने गत दिवस शासकीय महाविद्यालय का दौरा कर प्राचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा एवं स्टाफ से महाविद्यालय के विकास एवं समस्या-समाधान पर चर्चा की। उन्होंने महाविद्यालय भवन एवं परिसर का अवलोकन कर गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण आदि का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री अरोरा ने दो शौचालय बनवाने एवं शिक्षा में नवाचार हेतु कक्षाओं में एल.सी.डी. लगवाने की घोषणा की। उन्होंने सम्बन्धित निगम अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिया कि उक्त कार्य यथाशीघ्र हो जाने चाहिये। Read More
उल्लेखनीय है कि उक्त दो शौचालयों में से एक विद्यार्थी (बालक) प्रसाधन तथा दूसरा महिला स्टाफ प्रसाधन के रूप में निर्मित किये जायेंगे। अध्यापन कक्षों में एल.सी.डी. व्यवस्था हेतु कोटेशन के साथ पत्र तत्काल प्रस्तुत करने हेतु भी स्टाफ को निर्देशित किया।
नगर पालिक निगम भिलाई स्पीकर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उक्त दोनों प्रसाधन 15 दिनों के अन्दर बन जाने चाहिये। एल.सी.डी. हेतु भी नगर निगम सभापति ने कहा कि यथाशीघ्र पूरा हो जाना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा के अलावा महाविद्यालय भवन निर्माण समिति के सदस्य डॉ.ए.एन.शर्मा, डॉ. सुबोध सिंह एवं यशवंत देशमुख उपस्थित थे।

Leave a Reply