• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बीपीएल बच्चे बने साइक्लिंग में चैम्पियन

Sep 30, 2015
cycling chinnawarभिलाई। छग सायकल पोलो संघ के महासचिव एवं सायकल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव व्ही. आर. चन्नावार ने बताया कि केके द्विवेदी (उपसंचालक) औद्योगिक स्वास्थ एवं सुरक्षा छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में भिलाई के सायकल पोलो मैदान में उन सायकल पोलो खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। इन खिलाडिय़ों ने हाल ही में 10 से 13 सितंबर तक भिलाई में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में अपने चारों वर्गों में चैम्पियन बनकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर दुर्ग जिले को गौरवान्वित किया। इसमें अधिकांश खिलाड़ी बीपीएल परिवार के गरीब वर्ग के बच्चे हैं। Read More

सायकल पोलो के राष्ट्रीय पदक विजेता एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार वर्चस्व बनाये हुये इन गरीब खिलाडिय़ों की इच्छा अब साइक्लिंग में प्रदेश के लिये मेडल बटोरने की है। विगत दो वर्षों से ये खिलाड़ी सायकल पोलो खेल के साथ-साथ साइक्लिंग का भी निरंतर अभ्यास करते हैं। एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्पन्न रोड साइक्लिंग, ट्रैक साइक्लिंग एवं माउन्टेन बाइक की राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में तथा राष्ट्रीय शालेय साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी गत वर्ष 14 फरवरी 2015 को अम्बिकापुर से मैनपाट में 30 कि.मी. एवं 50 कि.मी. की सायकल रेस में एक लाख साठ हजार का नगद पुरस्कार जीत चुके हैं। चन्नावार का कहना है कि साइक्लिंग एक ओलम्पिक एवं साहसिक खेल है। सायकल पोलो के खिलाड़ी इस हेतु फिट हैं। इसमें खिलाडिय़ों का भविष्य भी सुरक्षित है। नौकरियों की संभावनाएं भी है। अत: मैंने इन खिलाडिय़ों की साइक्लिंग हेतु प्रेरित किया। साइक्लिंग का खेल अत्यंत मंहगा है। अच्छी साइकलें 70 हजार के ऊपर ही शुरू होती है। अत: यह बहुत बड़ी समस्या है। फिलहाल हमारे खिलाड़ी साधारण देशी साइकिल (मैकवन 4000/-) से ही भाग ले रहे हैं एवं अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अत: इन खिलाडिय़ों को सहारे की आवश्यकता है। इसके बाद ही हम पदकों की दौड़ में शामिल हो सकते हैं, फिलहाल संघर्ष जारी है। भिलाई में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में हमारे खिलाड़ी सीनियर बालक एवं बालिका, जूनियर बालक एवं बालिका चारों ही वर्गों में अपने इवेन्ट में अव्वल रहकर चैम्पियन बने। खिलाडिय़ों के नाम एवं उपलब्धियां:-
सीनियर बालक वर्ग – हर्षित अग्रवाल 200 मीटर स्प्रिंट – प्रथम एवं 20 कि.मी. मास स्टार्ट प्रथम। आदित्य कुर्रे 200 मीटर स्प्रिंट – द्वितीय। सीनियर बालिका वर्ग – कु. अंजली बंजारे 200 मीटर स्प्रिंट – प्रथम एवं 15 कि.मी. मास स्टार्ट – तृतीय। कु. योगिता साहू 15 कि.मी. मास स्टार्ट – प्रथम। जूनियर बालक वर्ग – यशवंत 200 मीटर स्प्रिंट प्रथम एवं 15 कि.मी. मास स्टार्ट – द्वितीय। दुष्यंत बार्ले 15 कि.मी. मास स्टार्ट – प्रथम। जूनियर बालिका वर्ग – कु. निमिषा तांडी 200 मीटर स्प्रिंट – प्रथम एवं 10 कि.मी. मास स्टार्ट – प्रथम। कु. नीलम बेमाल 200 मीटर स्प्रिंट – द्वितीय एवं 10 कि.मी. मास स्टार्ट – द्वितीय। कु. हीना साहू 10 कि.मी. मास स्टार्ट – तृतीय।
इस अवसर पर संदीप नंदनवार अध्यक्ष बीएसपी सायकल पोलो क्लब महासचिव व्ही.आर. चन्नावार एस. चक्रवर्ती एक्स ओलम्पियन, सुरेश रथ बी. एस. पी. साइक्लिस्ट एवं श्री शाह तथा कोच मैनेजर, सुनील उईके एवं आफताब आलम उपस्थित थे।

Leave a Reply