‘गंगा नहाये, यमुना नहाये बुझी न मन की प्यास।
एक साँवरे का नाम जप लिया बुझी जन्मों की प्यास।।
जब तक है जिन्दगी फुरसत नहीं है काम से।
कुछ समय ऐसा निकालो प्रेम कर लो भगवान से।।
भिलाई (एससीएन)। राधा कृष्ण की जीवन्त रास लीला ने मंत्र मुग्ध कर दिया। एक से बढ़कर एक कृष्ण भजनों की संगीतमय प्रस्तुति से श्रोता झूम उठे। शकुन्तला स्कूल के प्रांगण में मानो वृन्दावन ही उतर आया हो। पूरा माहौल कृष्ण भक्तिमय हो गया था। Read More
पं. गोविन्द भार्गव मथुरा वृंदावन वाले की प्रस्तुति से शकुन्तला विद्यालय राम नगर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे फूल जैसे बच्चे, फूल के झूलों व झांकियों से सुसज्जित शाला प्रांगण वृंदावन की छटा प्रस्तुत कर रहा था। इस अवसर पर लगभग 2 हजार कृष्ण भक्तों ने अपनी सहभागिता दी। संगीतमय भजन के आनंद में झूमती महिलाओं ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
श्री भार्गव की संगीतमय प्रस्तुति एवं साक्षी, प्रेरणा, रीतिका, वीणा एवं साथियों ने गोपियों के रूप में मोहक प्रस्तुति दी।
मंच सजावट में हिन्दी माध्यम की सभी शिक्षिकाओं का योगदान रहा। इस अवसर पर शकुन्तला गु्रप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा, प्राचार्य द्वय एस.एस.गौतम, विपिन ओझा, गजेन्द्र भोई, प्रबंधक ममता ओझा, व्ही. दुबे, अभय दुबे, उप प्राचार्या आरती मेहरा, अनीता नायर, रंजना कुमार, सी.आर.साहू. कल्पना मित्रा प्रभारी राजेश वर्मा, आशीष कर्मकार,पुष्पा सिंह, स्मृति मनोज, पूजा बब्बर, अनामिका राय एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भजन संध्या का खूब आनंद उठाया एवं शुभकामना देते हुये हर्ष व्यक्त किया।