• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रमन के गोठ से मिला महिलाओं को मौका

Dec 14, 2015

Dr raman Singhदुर्ग। ‘रमन के गोठ कार्यक्रम में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह चौथी बार रेडियो के माध्यम से प्रदेश की जनता से उनके सुख-दुख की बात की है। रमन के गोठ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के विकास के साथ ही जन-जन के समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने, सूखे की स्थिति में किसानों की तकलीफ को हृदय से समझते हुए हर संभव मदद करने की बात कही है। Read Moreमुख्यमंत्री ने महिला विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने की बात कही है। महिला विशेष ग्राम सभा का आयोजन होने से गांवों और पिछड़े इलाके के महिलाओं को अपने अधिकारों को जानने और अनेक समस्याओं को ग्राम सभा में रखने तथा उसके निराकरण में मदद मिलेगी। महिला विशेष ग्राम सभा से महिलाओं में सजगता जागरूकता आएगी। इससे महिला स्वावलंबन की दिशा को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान व गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। दुर्ग जिले की समस्त महिलाओं की तरफ से श्रीमती बेलचंदन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार सिन्हा ने रमन के गोठ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सूखे की स्थिति से निपटने के लिए किसानों को हर संभव मदद करने के साथ ही उनके फसल के नुकसान का वास्तविक मुआवजा दिया जाए। किसानों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए, जिससे किसानों को अन्यत्र पलायन करने की स्थिति निर्मित ना हो। सूखे की इस भयावह स्थिति में किसानों को हताश और निराश होने की जरूरत ना हो ऐसी कार्ययोजना निर्धारित किया जाए।
जनपद पंचायत पाटन के जनपद सदस्य श्रीमती कंचन उत्तरा सोनवानी ने कहा कि अब गांव के महिलाएं भी अपनी समस्या को विशेष ग्राम सभा के माध्यम से रख सकेंगी। महिलाओं का एक साथ मिल जुलकर बैठने का अवसर मिलेगा। गांवों की महिलाओं को अनेक योजना की जानकारी मिलेगी। जिससे वे भी अब योजना का लाभ लेकर अपना हित कर सकेेंगे।

Leave a Reply