• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

उच्च शिक्षा मंत्री पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण

Jan 26, 2016

republic-day-durgदुर्ग। गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास उच्च शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा, जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया तथा उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। गणतंत्र दिवस समारोह में परेड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट के साथ ही शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। 22 विभागों द्वारा विभागीय शासकीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली गई। Read More
prem-prakash-pandey-ig-durgमुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री पाण्डेय ने ध्वजारोहरण पश्चात परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती आर. शंगीता और पुलिस अधीक्षक श्री मयंक श्रीवास्तव भी साथ थे। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दुर्ग जिले के जनता के लिए दिये गये संदेश वाचन के पश्चात, समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक सुश्री नीता पवार के नेतृत्व में परेड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इनमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष/महिला, नगर सेना (पुरूष एवं महिला), एन.सी.सी. सीनियर (बालक एवं बालिका), एन.सी.सी. जूनियर (बालक/बालिका), स्काउट गाईड महिला एवं रेडक्रास शामिल थे। मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर एवं सभी प्लाटून कमाण्डर से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
republic-day-durg-sammanसमारोह में संयुक्त रूप से 06 विद्यालयों के 650 छात्र-छात्राओं ने व्यायाम की मनोहारी प्रस्तुति दी जिसे उपस्थित दर्शकों ने काफी सराहा। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें मत्स्य विभाग, केन्द्रीय जेल, शिक्षा विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग, श्रम विभाग, नगर निगम भिलाई, छ.ग. विद्युत वितरण कम्पनी, सहकारिता, तांदुला जलसंसाधन, वन विभाग, पर्यावरण संरक्षण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुधन विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी, आदिमजाति कल्याण विभाग, कृषि विभाग एवं जिला पंचायत दुर्ग की झांकी शामिल थी।
मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रम में व्यायाम प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान के लिए शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, द्वितीय स्थान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसानाला भिलाई, तृतीय स्थान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला भिलाई तथा केपीएस सुन्दर नगर एवं मैत्री विद्या निकेतन विद्यालय रिसाली को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग को प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा को द्वितीय, खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग को तृतीय तथा एमजीएम विद्यालय सेक्टर-06 भिलाई को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसी प्रकार विभिन्न विभागों की झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मत्स्य विभाग को प्रथम, कृषि विभाग को द्वितीय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सेवा में विशिष्ट कार्य करने पर विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। परेड के लिए सशस्त्र में नगर सेना पुरूष को प्रथम व जिला पुलिस बल महिला को द्वितीय तथा बिना शस्त्र के लिए रेडक्रास महिला को प्रथम व एनसीसी सिनियर डिवीजन ब्वाय को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के बच्चे, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
:::000:::
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
दुर्ग। जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती आर. शंगीता ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय कलेक्टर के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
000

Leave a Reply