• Fri. Apr 26th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

दुर्ग विवि का लोगो व वेबसाइट प्रारंभ

Apr 28, 2016

durg-universityदुर्ग। दुर्ग विश्वविद्यालय के लोगो व वेबसाइट का शुभारंभ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री पे्रमप्रकाश पांडेय ने किया। इस अवसर पर विवि के कुलपति डॉ. एनपी दीक्षित, स्वामी विवेकानंद तकनीकि विवि के कुलपति डॉ. एमके वर्मा, शंकराचार्य कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह, एमजे कालेज की प्रो. श्रीलेखा विरूलकर, प्रो. ओपी शर्मा, प्रो. एचएन दुबे, प्रो. डीएन शर्मा, साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील चंद्र तिवारी, खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ राधा पाण्डेय सहित अन्य प्राध्यापकगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। Read More
वेबसाइट में 119 कॉलेजों की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है। इसमें 52 शासकीय व 67 निजी कॉलेज शामिल हैं व एक लाख 30 हजार छात्रों के भी डिटेल हैं। वेबसाईट durguniversity.ac.in  है। इस वेबसाईट में कॉलेजों का नाम तथा वहां संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी, प्रवेश संबंधी सीटों की जानकारी, इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित कॉलेज में स्टॉफ व अन्य सुविधाओं की जानकारी है।
विवि के लोगो को सेक्टर-8 के कलाकार राजेन्द्र सोनगरिया ने डिजाइन किया है। उन्होंने कुल 15 डिजाइन दिए थे जिसमें से एक का चयन किया गया। इसे बनाने में तीन दिन का वक्त लगा।

Leave a Reply