भिलाई। कोतवाली थाना प्रभारी एलेक्जेंडर किरो द्वारा हाउसिंग बोर्ड के 40 से अधिक खेलप्रेमी बच्चों को हॉकी एवं उसका किट पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव के हाथों वितरित कराया गया। इस हॉकी का पूरा किट राजनांदगांव से मंगाया गया। Read Moreहॉकी किट मिलने से बच्चे काफी गदगद है और बच्चों ने कहा है कि हम जो केवल ऐसे ही खेल- खेल कर समय बर्बाद कर रहे थे। अब हॉकी की लाईन पकड़कर पढ़ाई के साथ-साथ अच्छा खेल का प्रेक्टिस कर राष्ट्रीय स्तर पर जाने का कार्य करेंगे। यह बताना भी लाजिमी है कि थाना प्रभारी एलेक्जेंडर किरो भी हॉकी के पुरानी खिलाड़ी है और राजनांदगांव से उनका गहरा लगाव है।