भिलाई। सेक्टर-8 निवासी युवा कलाकार राजेन्द्र सोनगरिया ने दुर्ग यूनिवर्सिटी का लोगो डिजाइन किया है। प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने गुरुवार को इसका लोकार्पण किया। सोनगरिया ने कुल दुर्ग विश्वविद्यालय (डीयू) के लिए 15 लोगो डिजाइन दिए थे जिसमें से एक का चयन किया गया। सोनगरिया ने बताया कि इसे बनाने में तीन दिन का वक्त लगा।