• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें महिलाएं

Jul 30, 2016

navi-monica-pandeyभिलाई। महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में सचेत रहकर अपना सुरक्षा घेरा बढ़ा सकती हैं। उक्त उद्गार जामुल थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय ने रुंगटा कालेज में व्यक्त किए।
वे संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित कॉलेज की छात्राओंं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। कॉलेज में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर साकेत रूंगटा विशेष रूप से उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पुलिस द्वारा मोबाईल एप तथा हैल्प लाईन लॉन्च किया जायेगा। महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। महिलाओं के लिए बने कानूनी अधिकार की जानकारी देने कॉलेज की छात्राओं को तैयार किया जायेगा। ये छात्राएं पुलिस मित्र की तरह कार्य करेंगी। यह बातें जामुल थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय ने डेंटल कॉलेज ऑडीटोरियम में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारी ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी अप्रिय परिस्थितियों में पुलिस उनके साथ खड़ी है। छात्राओं को उन्हें प्राप्त अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। इससे न केवल खुद का बल्कि आस-पड़ोस और समाज का भला होगा। विभिन्न प्रकरणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कभी भी छेडख़ानी, छीटाकसी सहित प्रताडऩा के मामलों को बर्दाश्त नही किया जाना चाहिए। इससे बड़ी घटना को रोका जा सकता है। वर्तमान में महिला सुरक्षा के लिए कानून सख्त बनाये गये है। इसकी जानकारी रखना ही बचाव है। किसी रिपोर्ट को गंभीरता से नही लेने पर अब पुलिस के खिलाफ भी मामला बन सकता है। इसे देखते हुए पुलिस सचेत हो गई है और माहौल अच्छा हो गया है। अक्सर सुनने में आता है कि महिला ही महिलाओं की दुश्मन है। इस सोच को बदलना होगा और यह कर दिखाना होगा कि हर हाल में महिला की सहयोगी महिला है। महिलाएं डरे नही और न ही प्रताडऩा सहें। वे पूरे आत्मविश्वास के साथ निर्भिक होकर समाज में अपनी जगह बनायें। इस दौरान श्रीमती पांडेय ने छात्राओं द्वारा पूछे गये विभिन्न सवालों का भी जवाब दिया।
इस अवसर पर आरएसआररूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीएस बोकारे ने कहा कि पूरी दुनिया से महिला प्रताडऩा एवं उत्पीडऩ की खबरें हर रोज पढऩे-सुनने को मिलती है। कॉलेज परिसर इस तरह की घटनाओं से सुरक्षित रहे यह आवश्यक है।
महिलाओं के क्या कानूनी अधिकार है, कोई अप्रिय घटना हो तो क्या करना चाहिए? यह जानना जरूरी है। डॉ बोकारे ने कहा कि कॉलेज में प्राचार्य विद्यार्थियों के पिता तुल्य हैं। उन्हें समय पर जानकारी दी जानी चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय परिस्थितियों को रोका जा सके। कार्यक्रम में जीडी रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीके तालपात्रा भी मौजूद थे। आरंभ में प्राचार्य डॉ बोकारे ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया। संचालन प्राध्यापक नीता पांडेय तथा आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक स्वाति गुप्ता ने किया।

Leave a Reply