भिलाई। महिला समाज की कार्यकारिणी की सामान्य बैठक 27 जुलाई, 2016 को भिलाई निवास में सम्पन्न हुई। इस बैठक में भिलाई महिला समाज की नई अध्यक्ष श्रीमती एम मणि ने सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से पदभार ग्रहण किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती एच देविका मैडम को विदाई दी गई। इस अवसर पर निवृत्तमान अध्यक्ष श्रीमती एच देविका ने अपने सम्बोधन में भिलाई महिला समाज के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना कीं और इस दौरान महिला समाज के पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
भिलाई महिला समाज के सभी 10 क्लबों के पदाधिकारीगणों के साथ मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्रीमती एच देविका से श्रीमती एम मणि ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने की कार्यवाही को भिलाई महिला समाज की महासचिव श्रीमती ए एस पद्मा ने सम्पन्न कराया।
एक सादे किन्तु गरिमामय समारोह में भिलाई महिला समाज की ओर से श्रीमती एच देविका को परम्परागत रूप से विदाई दी गई। इस अवसर पर भिलाई महिला समाज के पदाधिकारियों ने निवृत्तमान अध्यक्ष के सम्मान और उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए एक समूहगान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सिन्हा, अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती पापिया साहा, अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना भदौरिया, अतिरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चतुर्वेदी, महासचिव श्रीमती ए एस पद्मा, सह-सचिव श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता सहित विभिन्न क्लबों की पदाधिकारी उपस्थित थीं।