• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रूंगटा डेंटल कॉलेज में ओरिएंटेशन

Aug 13, 2016

Dental-Collegeभिलाई। स्ंाजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च में स्नातकोत्तर (एम.डी. एस.) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमेन संजय रूंगटा ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
डेंटल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में डीन डॉ.सुधीर पवार ने कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में शोध का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ.पवार ने अस्पताल में प्रबंधन एवं क्वालिटी केयर पर जोर दिया। इसी प्रकार डॉ.जयदीप सूर ने विद्यार्थियों से अनुशासन में रहते हुए कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डेंटल कॉलेज के सभी विभागों के एच.ओ.डी. पी.जी. गाइड, फैकल्टी एवं सीनियर पी.जी. विद्यार्थी उपस्थित थे। इस वर्ष सीनियर पी.जी. स्टूडेन्ट ने पर्दे पर पी.जी.पाठ्यक्रम का प्रदर्शन किया। साथ ही अपने अनुभव साझा किये। इसके बाद अगले दिन सभी छात्र/छात्राओं के लिए व्यक्तित्व विकास का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें भिलाई की प्रशिक्षक डॉ. सागरिका देवबर्मन ने कम्युनिकेशन स्किल, तनाव एवं समय प्रबंधन के टिप्स दिये। आभार प्रदर्शन आयोजन सचिव डॉ. यूनुस ने किया।

Leave a Reply