• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

खेल संघों ने किया 20 साल का करार

Oct 26, 2016

sports1भिलाई। छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ प्रदेश रोविंग संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश पेंचाक सिलट (मार्शल आटर््स), छत्तीसगढ़ प्रदेश बिलियडस एवं स्नूकर एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ आट्या पाट्या एसोसियेशन, डांस स्पोट्र्स एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़, बाल बैडमिन्टन फेडरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ बाल बैडमिन्टन संघ ने एचव्हीआर स्पोट्र्स आईएनसी कंपनी से 20 वर्षों के लिये पार्टनरशिप करार किया है।एच.व्ही.आर. स्पोट्र्स आईएनसी. कंपनी के चेयरमेन (मालिक) हर्षवर्धन रेड्डी होटल कोर्टयार्ड मैरियट, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी – छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एवं केनोइंग के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ तैराकी एसोसियेशन के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष विजय शाह, कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ स्क्वैश एवं ट्रायथलॉन के सचिव डॉ. विष्णु श्रीवास्तव, सहसचिव शरद शुक्ला के अलावा विभिन्न खेल संघों के सचिव, संजय शर्मा, सचिव नेटबाल, विनय बैसवाडे, सचिव, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस, दानसिंह देवंागन, उपाध्यक्ष, रग्बी, अखिल धगट, अध्यक्ष, बैडमिन्टन, अमल तालुकदार, कराटे, प्रशांत सिंह रघुवंशी, कायाकिंग एवं केनोइंग, राजीव चौबे, अध्यक्ष, पेन्काक सिलट, समीर खान, महासचिव, फेंसिंग, आजाद अहमद खान, सचिव, आट्या पाट्या, के साथ संपन्न हुई जिसमें निम्नांकित छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न खेल संघों एवं एच.व्ही.आर. स्पोट्र्स आईएनसी. कंपनी के मध्य 20 वर्षो के लिये राज्य में खेल के विकास एवं उन्नति हेतु एक समझौता हुआ जिसमें एच.व्ही.आर. स्पोट्र्स कंपनी खेल संघों के साथ पार्टनर के रुप में कार्य करेगी। एच.व्ही.आर. कंपनी द्वारा आगामी 4 ओलम्पिक गेम्स में राज्य के खिलाडिय़ों को तैयार करने एवं पदक प्राप्त करने हेतु किया गया है जिसमें निम्नांकित कार्य हेतु एच.व्ही.आर. स्पोट्र्स कंपनी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
एच.व्ही.आर, स्पोट्र्स कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध कराएगी, प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करेगी, खेल अधोसंरचना का निर्माण करने के साथ ही स्पांसरशिप की व्यवस्था करेगी। खेल संघों को अंर्तराश्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण एवं खेल पोषाक उपलब्ध कराया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर, यात्रा एवं दैनिक भत्ता – राज्य की टीमों को विशेष प्रशिक्षण शिविर भता, यात्रा एवं दैनिक भत्ता राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रदान किया जायेगा तथा अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु भी यात्रा/दैनिक भत्ता प्रदान किया जायेगा।
कंपनी वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में लगभग 200 करोड़ रुपये व्यय करेगी। एच.व्ही.आर. स्पोट्र्र्स कंपनी द्वारा 150 खेल महासंघ एवं देश के विभिन्न राज्य खेल संघों के साथ पार्टनरशिप करेगी जिसमें वर्तमान में अभी लगभग 30 से अधिक खेल महासंघ एवं खेल संघों ने पार्टनरषिप एग्रीमेंट पर अपने हस्ताक्षर किये है।

Leave a Reply