• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

निखिलेश महिला व्हील चेयर टीम के प्रशिक्षक बने

Apr 12, 2017

भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षक निखिलेश शर्मा को भारतीय महिला व्हील चेयर टीम का प्रषिक्षक बनाया है।  सोनमणि बोरा, (आईएएस सचिव - खेल छ.ग. शासन एवं चेयरमेन छ.ग. बास्केटबाल संघ), राजीव जैन (अध्यक्ष, छ.ग. बास्केटबाल संघ) एवं राजेश पटेल (सचिव छ.ग. बास्केटबाल संघ) ने संयुक्त रूप से बताया की थाईलैन्ड में 16 से 22 अप्रैल तक भारतीय व्हील चेयर बास्केटबाल संघ भारत की महिला व्हीलचेयर टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगा रही है।भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षक निखिलेश शर्मा को भारतीय महिला व्हील चेयर टीम का प्रषिक्षक बनाया है। सोनमणि बोरा, (आईएएस सचिव – खेल छ.ग. शासन एवं चेयरमेन छ.ग. बास्केटबाल संघ), राजीव जैन (अध्यक्ष, छ.ग. बास्केटबाल संघ) एवं राजेश पटेल (सचिव छ.ग. बास्केटबाल संघ) ने संयुक्त रूप से बताया की थाईलैन्ड में 16 से 22 अप्रैल तक भारतीय व्हील चेयर बास्केटबाल संघ भारत की महिला व्हीलचेयर टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगा रही है। छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षक निखिलेश शर्मा को भारतीय महिला व्हील चेयर टीम का प्रशिक्षक बनाया है। यह हमारे राज्य के लिए गौरव की बात है। राजीव जैन ने बताया की निखिलेश ने पिछले वर्ष हैदरबाद में 15 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया था। राजेश पटेल ने बताया की निखिलेश पिछले 25 वर्षों से बास्केटबाल खेल रहे हैं। निखिलेश ने सुराना कॉलेज दुर्ग से बी.पी.एड किया है। भारतीय बास्केटबाल संघ बी क्लास के राष्ट्रीय निर्णायक हैं। वे वर्तमान में श्री शंकरा विद्यालय, सेक्टर-10, भिलाई में पी.टी. आई. के पद पर कार्यरत है।

Leave a Reply