• Tue. Apr 23rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पक्के किसान हैं नंद कुमार साय

Jun 17, 2017

nand-kumar-saiजशपुर। दो बार सांसद रहे, केन्द्रीय मंत्री का दर्जा प्राप्त राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय पक्के किसान हैं। वे आज भी समय निकालकर अपने खेतों में लौटते हैं, हल चलाते हैं, बीज बोते हैं और फसल भी काटते हैं। उनकी कुछ तस्वीरें हाल ही में वायरल हो गईं। नंद कुमार साय 10 जून से अपने गृह गांव भगोरा पहुंचे हुए थे। जशपुर। दो बार सांसद रहे, केन्द्रीय मंत्री का दर्जा प्राप्त राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय पक्के किसान हैं।इस अवसर पर उन्होंने हल भी चलाया और बीजारोपण भी किया। सरगुजा से दो बार सांसद और दो बार राज्य सभा सदस्य रहे साय कहते हैं कि वो किसान हैं और कृषि कार्य न केवल उनकी पैतृक जवाबदेही है बल्कि यह उन्हें अपनी मिट्टी से भी जोड़े रखती है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य से नेक कोई काम नहीं, इससे अधिक पवित्र कुछ भी नहीं।

Leave a Reply