• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शास्त्रों के अनुसार गौहत्या का प्रायश्चित्त करेगी जोगी कांग्रेस

Aug 27, 2017

शास्त्रों के अनुसार गौहत्या का प्रायश्चित्त करेगी जोगी कांग्रेस जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गाय का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन रायपुर। गौशालाओं में गायों की मौत के रूप में छत्तीसगढ़ में विपक्षी पार्टियों को बड़ा मुद्दा मिल गया है। इस घटना के जरिए लगातार सरकार को घेरा जा रहा है। शनिवार को अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने गाय बनकर प्रदर्शन किया। ये कार्यकर्ता गायों की तरह चौपाया बनकर सड़क पर चले। इन कार्यकर्ताओं ने चेहरे पर गाय का मुखौटा लगा रखा था। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ भी कहे, जोगी कांग्रेस गौहत्या का प्रायश्चित्त शास्त्र सम्मत विधि से करेगी।जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गाय का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन
रायपुर। गौशालाओं में गायों की मौत के रूप में छत्तीसगढ़ में विपक्षी पार्टियों को बड़ा मुद्दा मिल गया है। इस घटना के जरिए लगातार सरकार को घेरा जा रहा है। शनिवार को अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने गाय बनकर प्रदर्शन किया। ये कार्यकर्ता गायों की तरह चौपाया बनकर सड़क पर चले। इन कार्यकर्ताओं ने चेहरे पर गाय का मुखौटा लगा रखा था। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ भी कहे, जोगी कांग्रेस गौहत्या का प्रायश्चित्त शास्त्र सम्मत विधि से करेगी। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री रमन सिंह, पशुपालन मंत्री और विभाग के अधिकारियों पर गौहत्या का मामला दर्ज करने की मांग लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का ये अनोखा प्रदर्शन जोगी बंगले से शुरू हुआ।
यहां पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी ने पहले अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने भले ही गायों को व्यापार बना लिया है, लेकिन प्रदेश की धरती पर हुए इस पाप का प्रायश्चित शास्त्रों के अनुसार हम करेंगे।
गाय का मुखौटा पहने कार्यकर्ताओं के साथ जोगी कुछ दूर तक चले। इसके बाद युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी और प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे के नेतृत्व में जोगी समर्थक वाहनों से कलेक्टोरेट चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्तियां थीं जिन पर सरकार विरोध नारे लिखे थे।
ज्ञापन में दावा किया गया कि इस घटना के लिए गौशालाओं के संचालक ही नहीं बल्कि उन्हें अनुदान देने वाली एजेंसी और सरकार भी जिम्मेदार है। इन सभी पर एफआईआर होनी चाहिए।

Leave a Reply