• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

स्वरुपानंद महाविद्यालय में पर्यटन दिवस पर प्रश्नमंच का आयोजन

Sep 28, 2017

भिलाई। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय भिलाई में आई.क्यू.ए.सी. एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तात्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रश्नमंच का आयोजन किया गया व पर्यटन के प्रति चेतना विकसित करने वीडियो फिल्म दिखाया गया। भिलाई। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय भिलाई में आई.क्यू.ए.सी. एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तात्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रश्नमंच का आयोजन किया गया व पर्यटन के प्रति चेतना विकसित करने वीडियो फिल्म दिखाया गया। आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी योगेश देशमुख ने बताया कि विद्यार्थियों को पर्यटन स्थल की जानकारी नहीं होती है। हम विद्यार्थियों को पर्यटन स्थलों की जानकारी देना व स्मारकों को साफ सुधरा रखने के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना है। प्राचार्या डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने कहा आज विश्व पर्यटन दिवस है। विश्व अनेक सुंदर प्राकृतिक स्थल ऐतिहासिक स्मारकों से संपन्न है। इन प्राकृतिक स्थलों व स्मारकों में घूमने जाने से न हम प्राचीन सभ्यता संस्कृति से परिचित होते है अपितु हमारे सामान्य ज्ञान में भी बढ़ोत्तरी होती हैं।
टीम के छ: समूह जैसलमेर, जुनागढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा, दमन-दीव बनाये गये। जिसमें विद्यार्थियों के प्रथम स्तर पर छ.ग. के पर्यटन स्थल के बारे में व द्वितीय स्तर में भारत के पर्यटन स्थल व तृतीय स्तर पर विष्व के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में प्रष्न पूछे गये। प्रथम पुरस्कार आगरा समूह के प्रतिभागी अभिषेक त्रिपाठी, योगप्रज्ञा साहू, शैली जैन को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर ग्वालियर समूह की निकिता मेघवानी, राजरंजन दूबे, सोनिया मंडावी तृतीय स्थान जुनागढ़ को प्राप्त हुआ। जिसमें अक्षदीप कौर, अरविंद टंडन, धीरज प्रसाद प्रतिभागी थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स.प्रा. खुशबू पाठक, टी.बबीता, श्वेता निर्मलकर, शैलजा पवार एवं दीपक सिंह ने विशेष योगदान दिया। निर्णायक के रुप में डॉ. एस. रजनी मुदलियार विभागाध्यक्ष रसायन एवं स.प्रा. ज्योति उपाध्याय उपस्थित हुई। मंच संचालन स.प्रा. योगेश देशमुख ने एवं धन्यवाद स.प्रा. खुशबू पाठक ने दिया।

Leave a Reply