• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

राष्ट्रीय हैंडबाल में महिला टीम को स्वर्ण, पुुरुष को रजत

Sep 21, 2017

राष्ट्रीय हैंडबाल में महिला टीम को स्वर्ण, पुुरुष को रजत भिलाई। गुजरात हैंडबाल संघ द्वारा 21वीं पश्चिम क्षेत्रीय राष्ट्रीय हैंडबाल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष टीम ने रजत पदक जीता है। गुजरात के ग्राम-अंबाजी, आबू रोड में 17 से 20 सितम्बर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।भिलाई। गुजरात हैंडबाल संघ द्वारा 21वीं पश्चिम क्षेत्रीय राष्ट्रीय हैंडबाल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष टीम ने रजत पदक जीता है। गुजरात के ग्राम-अंबाजी, आबू रोड में 17 से 20 सितम्बर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ ने फाइनल में उत्तर प्रदेश को 36-17 गोलों से पराजित किया। रजनी ने 5, प्रिया ने 5, भाविका रामटेके ने 4, रेवती ने 4 तथा रुपा साह ने 3 गोल किये। पुरुष वर्ग का फाइनल छत्तीसगढ़ एवं गुजरात के मध्य खेला गया। छत्तीसगढ़ 22-15 से पराजित हुई। छत्तीसगढ़ की ओर से दीपक ने 4 गोल, विक्रांत ने 4 गोल, यासी जिब्रान ने 2 गोल, जगजोत सिंह रंधावा ने 2 गोल किये। राष्ट्रीय हैंडबाल में महिला टीम को स्वर्ण, पुुरुष को रजत भिलाई। गुजरात हैंडबाल संघ द्वारा 21वीं पश्चिम क्षेत्रीय राष्ट्रीय हैंडबाल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने स्वर्ण पदक एवं पुरुष टीम ने रजत पदक जीता है। गुजरात के ग्राम-अंबाजी, आबू रोड में 17 से 20 सितम्बर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।महिला टीम में नेहा साहू, मुकेश्वरी, सोनिया, दिव्या, माधुरी सिंह, रुपा साह, भाविका रामटेके, कंचन महानंद, रजनी, दुर्गा स्वामी, ए. प्रिया राव, इन्दु, मेघा तिवारी, भारती गवंडर, चित्रा, रेवती एवं प्रशिक्षक शेख मौला शामिल थे। पुरुष टीम में मनीष चंद्राकर, यशस्वी शर्मा, शाही रिजवान, रमेश कुमार जाटू, प्रतीक कठौते, यासी जिब्रान, जगजोत सिंह रंधावा, रौबिन सिंह, विक्रांत सिंह, मोहित, भूपेन्दर सिंह, दीपक, आरव सिंह, विवेक पांडे, नवीन, मिन्टु सरदार एवं प्रशिक्षक – बीडी करुपति शामिल थे।

Leave a Reply