• Wed. Apr 24th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

श्रीमंत झा ने जीता पंजा कुश्ती का कांस्य पदक

Sep 21, 2017

Shrimant Jha Arm Wrestlerभिलाई। बुडापेस्ट (हंगरी) में सम्पन्न विश्व पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के डिसेबल्ड वर्ग में छत्तीसगढ़ के पंजा कुश्ती खिलाड़ी श्रीमंत झा ने अपने वजन वर्ग में कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ व देश को गौरवान्वित किया है। भारत के ही हरीश कुमार तथा विनोद ने अपने अपने वर्ग में रजक पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में 50 देशों के लगभग 1500 खिलाड़ियों व अधिकारियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय पंजा कुश्ती महासंघ प्रमुख चेयरमेन जी सुरेश (बाबे) की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य सहित 10 पदक जीतने में सफलता पाई है।  श्रीमंत झा को उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भारतीय फेंसिंग महासंघ के महासचिव बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ पंजा कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा साहू ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply