• Thu. Mar 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

सकारात्मक भाव, सकारात्मक कार्यो में परिणित होते है: प्राची बहन

Sep 21, 2017

भिलाई। CCET की Women Cell प्रमुख डॉ सुधा सिंह के प्रतिनिधित्व में, सेक्टर 7, भिलाई स्थित प्रजापति ब्रम्हा कुमारी राजयोग संस्थान के ब्रह्मकुमारी प्राची बहन के द्वारा आज मूल्यवान एवं नैतिक शिक्षा पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों के सुदृढ़ व्यक्तित्व के विकास हेतु शिक्षा के उद्देश्यों, मानव बुद्धि के सभी आयामों के विकास में शिक्षा के महत्व को उजागर करना था। भिलाई। CCET की Women Cell प्रमुख डॉ सुधा सिंह के प्रतिनिधित्व में, सेक्टर 7, भिलाई स्थित प्रजापति ब्रम्हा कुमारी राजयोग संस्थान के ब्रह्मकुमारी प्राची बहन के द्वारा आज मूल्यवान एवं नैतिक शिक्षा पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों के सुदृढ़ व्यक्तित्व के विकास हेतु शिक्षा के उद्देश्यों, मानव बुद्धि के सभी आयामों के विकास में शिक्षा के महत्व को उजागर करना था। प्राची बहन ने बताया कि मूल्यवान शिक्षा से हमारे राष्ट्र को अधिक लोकतांत्रिक एवं सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाने में मदद कर सकते हैं। आजकल सूचना उन्मुख शिक्षा पर अधिक जोर दिया जा रहा है जो कि केवल बच्चों के बौद्धिक विकास का ध्यान रखता है। नतीजतन शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं भावनात्मक जैसे शिक्षा उनके व्यक्तित्व के अन्य पहलू को विद्यार्थियों के बीच व्यवहार, आदतों, नैतिक मूल्यों, कौशल विकास एवं उनके रूचियों के विकास के लिए पर्याप्त रूप से विकसित नहीं होते हैं। उन्होने विद्यार्थियों को मूल्यवान शिक्षा के उद्देश्यों जैसे:- शारीरिक, मानसिक, व्यवहारिक, सहकारी नागरिक जिम्मेदारिक, आध्यात्मिक, भवनात्मक, समाज की गरिमा, देशभक्ति, देश की एकता इत्यादि पहलुओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने नैतिक सिद्धान्तों के आधार पर निर्णय लेने, मूल्य शिक्षा के अर्थ एवं अवधारणा को स्पष्ट किया।
प्राची बहन ने बताया कि नैतिक शिक्षा किस तरह हमारे जीवन की आधार-शिला बनती है जो जीवन में निर्णय क्षमता, प्राथमिकताओं के निर्धारण एवं सही-गलत का चयन करने की सुदृढ़ शक्ति प्रदान करती है। उन्होनें सकारात्मक सोच पर बल देते हुए कहा कि व्यक्ति को सदैव सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढना चाहिए, क्योकि सकारात्मक सोच, सकारात्मक भावनाओं में बदलते है, एवं सकारात्मक भाव, सकारात्मक कार्यो में परिणित होते है। कार्यक्रम में सभी विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ-साथ अन्य प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थिगण उपस्थित थे। महाविद्यालय के कार्यकारी उपाध्यक्ष फादर जोस के. वर्गीस, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दिपाली सोरेन ने अतिथि व्याख्यान में उपस्थित छात्रों के कुशल मार्गदर्शन के लिए प्राची बहन को धन्यवाद दिया। अन्त में कम्प्यूटर इंजिनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अर्चना चौधरी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अभार व्यक्त किया।

Leave a Reply