• Tue. Apr 23rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बेमिसाल 14 साल : शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग जिले ने लगाई छलांग

Dec 12, 2017

भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज कहा कि डॉ रमन सिंह सरकार के 14 साल का कार्यकाल दुर्ग जिले के बेमिसाल रहा। इस दौरान जिले को बहुत कुछ मिला और मिलने का यह सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। Óबेमिसाल 14 सालÓ के थीम पर श्री पाण्डेय सर्किट हाउस में जिले के पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में दुर्ग को दो दो विश्वविद्यालय मिले। छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जहां तकनीकी विश्वविद्यालय हैं। यह विश्वविद्यालय हमारे जिले में है। इसके अलावा संभाग के डिग्री महाविद्यालयों के लिए दुर्ग विश्वविद्यालय भी इसी जिले में है। प्रदेश का आईआईटी भी इसी जिले में स्थापित हो रहा है।भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज कहा कि डॉ रमन सिंह सरकार के बेमिसाल 14 साल का कार्यकाल दुर्ग जिले के लिए बेमिसाल रहा। इस दौरान जिले को बहुत कुछ मिला और मिलने का यह सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। ‘बेमिसाल 14 साल’ के थीम पर श्री पाण्डेय सर्किट हाउस में जिले के पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में दुर्ग को दो दो विश्वविद्यालय मिले। छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जहां तकनीकी विश्वविद्यालय हैं। यह विश्वविद्यालय हमारे जिले में है। इसके अलावा संभाग के डिग्री महाविद्यालयों के लिए दुर्ग विश्वविद्यालय भी इसी जिले में है। प्रदेश का आईआईटी भी इसी जिले में स्थापित हो रहा है।उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने काबिल बनाकर रोजगार से जोडऩे के लिए लाइवलीहुड कालेज की स्थापना की गई। अब तक यहां से 28000 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं जिनमें से 9000 से अधिक युवा रोजगार से जुड़ गए हैं। इस कालेज से प्रतिवर्ष 1000 बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में हुई जिले की उन्नति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कन्या शिक्षा पर हमने ध्यान दिया। पहले जहां प्रति 100 बच्चे केवल 70 लड़कियां स्कूल जाती थीं वहीं अब प्रति 100 लड़के 123 लड़कियां स्कूल जाने लगी हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना एवं बालिका शिक्षा की ट्यूशन फीस माफ करने का इसमें लाभ मिला।

Leave a Reply