• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बेमिसाल 14 साल : स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दुर्ग जिले ने लगाई छलांग

Dec 12, 2017

भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज कहा कि डॉ रमन सिंह सरकार के 14 साल का कार्यकाल दुर्ग जिले के लिए बेमिसाल रहा। इस दौरान जिले को बहुत कुछ मिला और मिलने का यह सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। 'बेमिसाल 14 सालÓ के थीम पर श्री पाण्डेय सर्किट हाउस में जिले के पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में जबरदस्त उछाल आया।भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज कहा कि डॉ रमन सिंह सरकार के 14 साल का कार्यकाल दुर्ग जिले के लिए बेमिसाल रहा। इस दौरान जिले को बहुत कुछ मिला और मिलने का यह सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। ‘बेमिसाल 14 साल’ के थीम पर श्री पाण्डेय सर्किट हाउस में जिले के पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में जबरदस्त उछाल आया। उन्होंने बताया 230 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा जिला अस्पताल का उन्नयन किया गया। सुपेला के लाल बहादुर शास्त्रीय अस्पताल की क्षमता बढ़ाई गई। करुणा अस्पताल का उन्नयन किया जा रहा है। इसके साथ ही ईएसआई का अपना अस्पताल भी नेहरू नगर में बन रहा है। इसके अलावा अंचल के कई बड़े निजी अस्पतालों के जरिए गरीबों का इलाज किया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने बताया कि बड़ों के दिल का इलाज तो हो जाता था पर जटिल हृदय रोगों के कारण बच्चों की मौत हो जाती थी। हमने बच्चों को इलाज के दायरे में लाने के लिए मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना शुरू की। इसमें अब तक 573 बच्चों की जान बचाई जा चुकी है। विभिन्न योजनाओं के तहत गंभीर और खर्चीले इलाज में लोगों की मदद की गई।

Leave a Reply