• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

संतोष राय इंस्टीट्यूट में बीकॉम का क्रैश कोर्स प्रारंभ

Dec 29, 2017

भिलाई। संतोष राय इंस्टीट्यूट में बी.कॉम क्रैश कोर्स की कक्षाएं 2 जनवरी से प्रारंभ हो रही हैं। संस्था संचालक डॉ. संतोष राय ने बताया कि बी. कॉम. के सभी विषयों  को 45 दिन में पढ़ाया जाएगा। वहीं साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट द्वारा छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा।भिलाई। संतोष राय इंस्टीट्यूट में बी.कॉम क्रैश कोर्स की कक्षाएं 2 जनवरी से प्रारंभ हो रही हैं। संस्था संचालक डॉ. संतोष राय ने बताया कि बी. कॉम. के सभी विषयों को 45 दिन में पढ़ाया जाएगा। वहीं साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट द्वारा छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। बी.कॉम. के प्रशिक्षक सी.ए. प्रवीण बाफना, सी.ए. केतन ठक्कर, मारिया रिजवी, डॉ. संतोष राय ने आगे बताया कि बी. कॉम. में 100 प्रतिशत परिणाम देने वाली संस्था में सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस. एवं 11वीं, 12वीं की कक्षाओं में भी प्रवेश प्रारंभ हो चुका हैं। गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर डॉ. संतोष राय का कहना हैं कि ज्ञान एक सागर के समान हैं चाहे तो आप इस ज्ञान रूपी सागर में डुबकी लगाये या चाहे तो एक दो बाल्टी से संतुष्ट हो जाए। संस्था आज कॉमर्स शिक्षा में निरंतर सर्वश्रेष्ठ परिणाम देते हुए ऐसे छात्रों के लिए काउंसलिंग एवं पर्सनल डेवलपमेंट की कक्षाएं लेती है जिनका मन पढऩे में नहीं लगता, और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं, चिड़चिड़ाते हैं। संस्था सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस. के छात्रों को जी.डी.पी.आई. के द्वारा मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करने हेतु तैयार करती हैं।

Leave a Reply