• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पद्मश्री भारती बन्धु को माधव- जैमनी सम्मान

Jan 23, 2018

भिलाई। महापौर देवेन्द्र यादव ने कहा कि समाज जब अपने आदर्श पुरूषों का स्मरण कर उनके स्मृति को संजोकर कार्यक्रम आयोजित करता है तब लगता समाज की सार्थकता किस प्रकार पल्लवित व पुष्पित हो रही है। वे मॉडल टाऊन शिव मंदिर में आयोजित माधव- जैमनी कला सम्मान के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। माधव- जैमनी महानंद फाउंडेशन द्वारा 21 जनवरी 2018 को सातवां कला सम्मान पद्मश्री भारती बंधु को उनके समाजिक योगदान के लिए दिया गया।भिलाई। महापौर देवेन्द्र यादव ने कहा कि समाज जब अपने आदर्श पुरूषों का स्मरण कर उनके स्मृति को संजोकर कार्यक्रम आयोजित करता है तब लगता समाज की सार्थकता किस प्रकार पल्लवित व पुष्पित हो रही है। वे मॉडल टाऊन शिव मंदिर में आयोजित माधव- जैमनी कला सम्मान के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। माधव- जैमनी महानंद फाउंडेशन द्वारा 21 जनवरी 2018 को सातवां कला सम्मान पद्मश्री भारती बंधु को उनके समाजिक योगदान के लिए दिया गया। भिलाई। महापौर देवेन्द्र यादव ने कहा कि समाज जब अपने आदर्श पुरूषों का स्मरण कर उनके स्मृति को संजोकर कार्यक्रम आयोजित करता है तब लगता समाज की सार्थकता किस प्रकार पल्लवित व पुष्पित हो रही है। वे मॉडल टाऊन शिव मंदिर में आयोजित माधव- जैमनी कला सम्मान के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। माधव- जैमनी महानंद फाउंडेशन द्वारा 21 जनवरी 2018 को सातवां कला सम्मान पद्मश्री भारती बंधु को उनके समाजिक योगदान के लिए दिया गया।भारती बंधु पिछली कई पीढिय़ों से कबीर गायन कर रहे हैं। उन्हें यह विधा अपने पिता से विरासत में मिली। पिछले 47 सालों में उन्होंने देश विदेश में कबीर गायन के हजारों कार्यक्रम किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर निगम दुर्ग के पूर्व सभापति डा. देवनारायण तांडी ने कर्तव्यपरायणता पर अपने विचार रखे। विशेष अतिथि के रुप में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय उडिय़ा समाज राजेन्द्र नाग ने युवाओं को शिक्षा के प्रति लगाव रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम को श्री भारती बन्धु, वार्ड पार्षद श्रीमती सरोज रमेश साहू एवं पूर्व पार्षद रमेश साहू ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व आमंत्रित अतिथियों द्वारा भगवान शिव एवं माँ सरस्वती का पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मंचासीन सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत भाषण व आभार प्रदर्शन माधव-जैमनी महानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश महानंद तथा संचालन योनुस जाल ने किया।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उडिय़ा समाज के अध्यक्ष केदारनाथ, जगबन्धु जाल, कोकील ताण्डी, संन्यासी ताण्डी, ओमप्रकाश महानंद, प्रदीप सागर, महेश महानंद, नरेन्द्र ताण्डी, दिनेश महानंद, रजनी बाग, दिलीप बाग, दुर्भाषा नाग, सागर ताण्डी, नेमराज बाग, उमा बाग, आयुब जाल, मंजू जाल, मोना ताण्डी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply