• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने अपनी प्रतिबद्धता से हर चुनौती का किया सामना : तमेर

Feb 26, 2018

चौथे स्थापना दिवस पर डॉ वर्मा ने साझा की भविष्य की योजनाएं

दुर्ग-भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल अंचल के लिए एक वरदान साबित हुआ है। चिकित्सा के सभी विभागों की एक छत के नीचे उपलब्धता एक आदर्श स्थिति है जिसमें पेशेन्ट सेफ्टी और पेशेन्ट केयर सुनिश्चित हो जाती है। अस्पताल अफोर्डेबल कॉस्ट पर क्वालिटी ट्रीटमेंट एवं पेशेंट सैटिस्फैक्शन के अपने कमिटमेंट पर खरा उतरा है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए स्पर्श की टीम ने हर चुनौती का सामना किया है और उसे मात दी है।दुर्ग-भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल अंचल के लिए एक वरदान साबित हुआ है। चिकित्सा के सभी विभागों की एक छत के नीचे उपलब्धता एक आदर्श स्थिति है जिसमें पेशेन्ट सेफ्टी और पेशेन्ट केयर सुनिश्चित हो जाती है। अस्पताल अफोर्डेबल कॉस्ट पर क्वालिटी ट्रीटमेंट एवं पेशेंट सैटिस्फैक्शन के अपने कमिटमेंट पर खरा उतरा है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए स्पर्श की टीम ने हर चुनौती का सामना किया है और उसे मात दी है।Sparsh3 दुर्ग-भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल अंचल के लिए एक वरदान साबित हुआ है। चिकित्सा के सभी विभागों की एक छत के नीचे उपलब्धता एक आदर्श स्थिति है जिसमें पेशेन्ट सेफ्टी और पेशेन्ट केयर सुनिश्चित हो जाती है। अस्पताल अफोर्डेबल कॉस्ट पर क्वालिटी ट्रीटमेंट एवं पेशेंट सैटिस्फैक्शन के अपने कमिटमेंट पर खरा उतरा है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए स्पर्श की टीम ने हर चुनौती का सामना किया है और उसे मात दी है।उक्त उद्गार अंचल के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट एवं दुर्ग के पूर्व महापौर डॉ शिव कुमार तमेर ने आज व्यक्त किए। वे यहां प्लेजर क्लब में आयोजित स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के चौथे स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज चिकित्सा के पेशे पर चौतरफा मार पड़ रही है। उसे नेतागिरी, न्यूज मीडिया और अपने ही कुनबे से चुनौती मिल रही है। इसके बावजूद यहां की टीम ने चार वर्षों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। चार साल की उम्र में बच्चे स्कूल जाने लगते हैं, यह अस्पताल भी तेजी से आगे बढऩे के लिए तैयार हो चुका है। उन्होंने अस्पताल के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।
अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ दीपक वर्मा ने कहा कि इन चार सालों में हमने गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया। चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हम कृतसंकल्प है। हमारी योजना अस्पताल को एक बड़े और बेहतर सुविधाओं से युक्त कैम्पस में ले जाने की है जिसका कार्य प्रगति पर है।
पिछले 4 साल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए निदेशक डॉ संजय गोयल ने अस्पताल के आरंभिक दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश उद्घाटन कार्यक्रम एक दिन पहले सुबह आयोजित करना पड़ा। सबकुछ बिखरा पड़ा था। पर डाक्टर्स से लेकर क्लीनिंग स्टाफ तक सबने एक साथ मिलकर काम किया और अस्पताल को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और श्री शंकराचार्यजी के आने से पहले तैयार कर लिया। 2014 में यहां पहला मरीज भर्ती हुआ। फरवरी 2015 में अस्पताल को गहरी चोट पहुंचाने की साजिश रची गई। हमें काफी नुकसान भी हुआ पर चिकित्सकों ने अपनी जमा पूंजी झोंक दी और अस्पताल को संकट से उबार लिया। फरवरी 2016 में हमने एंजियोग्राफी की यूनिट लगाई और मई में पहला एंजियोग्राफी किया। समर्पित डाक्टरों की टीम के कारण ही यह संभव हुआ। स्पर्श में सभी चिकित्सक यहीं आसपास के शहरों-कस्बों से हैं इसलिए मरीजों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी अद्वितीय है।
उन्होंने कहा कि कहा कि अस्पताल में 150 बिस्तर अस्पताल में 55 बिस्तर का आईसीयू, 6 बिस्तर सीसीयू उपलब्ध है। ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर सेवाएं 5 माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के साथ सभी प्रकार की आपातकालीन सेवा में सक्षम है। स्पर्श में हृदय, न्यूरो, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग एवं प्रसूति, शिशु रोग, इंटरनल मेडिसिन, ईएनटी, डायबेटोलॉजी, दंत रोग, फिजियोथेरेपी आदि सभी विभाग हैं। जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी तथा घुटना प्रतिस्थापन की सुविधाएं हैं।
यह रही उपलब्धियां
अपनी स्थापना से लेकर जनवरी 2018 तक तक स्पर्श टीम 1 लाख 21 हजार 364 मरीजों को अपनी सेवाएं दे चुकी है। इस अवधि में 21 हजार से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। 5 हजार लोगों को आईसीयू में तथा 1500 शिशुओं को एनआईसीयू की सुविधा दी गई। 739 एंजियोग्राफी की गई जिसमें से 178 मरीजों की सफल एंजियोप्लास्टी की गई एवं 8 मरीजों को पेसमेकर लगाया गया। इस अवधि में 6700 से अधिक सफल ऑपरेशन किये गये।
अंत में स्पर्श के चिकित्सा निदेशक डॉ राजन तिवारी ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अंचल के जाने माने चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद थे।

Leave a Reply