• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

परिवार और समाज में सुधरी है महिलाओं की स्थिति : नीरा

Mar 15, 2018

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की छात्राओं ने अपनी बात रखी। विभागाध्यक्ष डॉ. नीरा पाण्डेय ने कहा कि पहले की अपेक्षा परिवार और समाज दोनों ही क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। महिलाओं को अपनी अधिकारों के साथ साथ कत्र्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए।भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की छात्राओं ने अपनी बात रखी। विभागाध्यक्ष डॉ. नीरा पाण्डेय ने कहा कि पहले की अपेक्षा परिवार और समाज दोनों ही क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। महिलाओं को अपनी अधिकारों के साथ साथ कत्र्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए।महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि महिलाएं वर्तमान समय में पुरूषों के समान सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही है। उच्च पदों पर आसीन महिलाऐं अपनी कार्यकुशलता से सफलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारीयों को निभा रही है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती रक्षा सिंह ने कहा कि महिलाओं को समाज में घर में और कार्यालय में स्वंय को साबित करने के लिए बहुत कोशिशें करनी होती है। विनीता यादव बी.एड. की छात्रा ने नारीवाद पर अपने विचार व्यक्त किए, कहा कि नारीवाद एक ऐसी संकल्पना है जिसमें नारी के अधिकारों के विषय में बात की जाती है। नारीवादी होने का तात्पर्य है कि कुछ खास स्त्री मुद्दों पर वर्ग संघ से हटकर स्वतंत्र रूप से संघर्ष करना। डॉ. मालती साहू ने छ.ग. शासन द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बतलाया।
डॉ. जयश्री वाकणकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसी श्रृखंला में महाविद्यालय द्वारा गोदग्राम खपरी में महिलाओं को नारियल सजाने का प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम खपरी की लगभग 35 महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। एक महिला के साथ एक बी.एड. की छात्रा को मिलाकर टीम बनाई गई थी। छात्राओं ने अपनी साथी महिला को नारियल के गणेश जी के रूप में सजाना सिखलाया और उस नारियल को प्रतियोगिता में रखा गया। प्रतियोगिता में प्रथम सुश्री दामेश्वरी साहू और द्वितीय श्रीमती भोजेश्वरी साहू रही। इन्हें पौधा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। गाँव की वरिष्ठ महिलाओं को पौधा और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply