• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

भिलाई महिला महाविद्यालय में महिला दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

Mar 9, 2018

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा सदन की राय में - नारी अबला नहीं सबला है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की बी.एड. कोर्स की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जेहरा हसन ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दीं। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता ने आज की नारी को सशक्त एवं सबल बताया।भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा सदन की राय में – नारी अबला नहीं सबला है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की बी.एड. कोर्स की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जेहरा हसन ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दीं। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता ने आज की नारी को सशक्त एवं सबल बताया। गृह विज्ञान विभाग की हेड डॉ. संध्या मदनमोहन ने नारी को सशक्त होने हेतु मानसिक रूप से संबल होना महत्वपूर्ण बताया। शिक्षा विभाग की हेड डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने शिक्षा को महिला सशक्तिकरण का प्रमुख आधार बताया और तू है तो दुनिया है सारी कविता के माध्यम से नारी की शक्ति का महिमामंडन करते हुए उसे संबल बताया। प्रतियोगिता के दौरान गृह विज्ञान विभाग की हेड डॉ. एस.एम. मोहन, अंग्रेजी विभाग की हेड श्रीमती अनिता नरूला तथा हिन्दी विभाग की हेड डॉ. निशा शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बी.एड. छात्राओं की इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. ऋचा सिंह, द्वितीय स्थान कु. श्रद्धा शिरके, तृतीय स्थान कु. सुनिता तथा सांत्वना पुरस्कार श्रीमती नूतन ठाकुर को मिला। सामूहिक प्रतियोगिता में अबला समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के फैकल्टी मेम्बर्स श्रीमती हेमलता सिदार, नीतू साहू, भावना, सुनिशा पैट्रीक, नाजनीन बेग तथा आशा साहू की उपस्थिति रही। आयोजित कार्यक्रम की इंचार्ज श्रीमती नाजनीन बेग तथा आभार प्रदर्शन सुनिशा पैट्रीक ने किया।

Leave a Reply