• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिला दिवस पर दीया ने लगाया नारी जागरण कार्यशाला

Mar 11, 2018

भिलाई। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के महिला प्रकोष्ठ दीया वुमन विंग छत्तीसगढ़ द्वारा 8 मार्च 2018 को नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में सम्मान समारोह एवम नारी जागरण कार्यशाला का आयोजन भिलाई के मैत्री कॉलेज रिसाली में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इंजी. विनीता ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि नारी ही परिवार एवम समाज की मेरुदंड है।भिलाई। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के महिला प्रकोष्ठ दीया वुमन विंग छत्तीसगढ़ द्वारा 8 मार्च 2018 को नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में सम्मान समारोह एवम नारी जागरण कार्यशाला का आयोजन भिलाई के मैत्री कॉलेज रिसाली में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इंजी. विनीता ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि नारी ही परिवार एवम समाज की मेरुदंड है। आज नारी हर क्षेत्र में आगे आ रही है और समाज के नवनिर्माण में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही है। लेकिन आज भी हमारे समाज मे कुछ ऐसी बुराइयां है जैसे भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा,बाल विवाह, जो आज भी नारी को आगे बढऩे के राह में बाधा बन कर सामने आ रही है। आधुनिकता की दौड़ में शामिल होकर नारी स्वयं ही विनाश की ओर जा रही है 7 लेकिन नारी स्वयं ही शिक्षित, स्वावलंबी एवं संस्कारित होकर सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है 7 सुमन साहू ने परिवार एवं समाज में नारियो का दायित्व विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चाहे मां के रूप में, पत्नी के रूप में, बहन के रूप में या बेटी के रूप में नारी अपनी भूमिका का निर्वहन हर संभव सत प्रतिशत करती है 7
मुख्य अतिथि शुश्री तिलोत्तमा मुदली जी ने राष्ट्र के नवनिर्माण में नारियो को बढ़चढ़ कर भाग लेने और अपनी कीमत को पहचानने के लिए आवाहित किया।
महाविद्यालय की छात्राओं के बीच प्रश्नोतरी और नारी- परिवार एवं समाज का मेरुदंड विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवम सभी प्रतिभागियों को प्रसस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में रुचिका प्रथम एवं नीलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 7 साथ ही दीया वुमेन विंग के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं महिला अग्रदूत सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपजोंन समन्वयक श्री एस पी सिंग, कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेखा पाटिल, दीया छ ग प्रभारी डॉ पी एल साव, डॉ योगेंद कुमार, इंजी. युगल किशोर, सौरभ कांत, श्रीमती अनिता साहू, श्रीमति निर्मला साहू, कॉलेज के सभी शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीया वुमेन विंग के श्रीमति अंजना साहू, और सुमन साहू ने किया।

Leave a Reply