• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में महिला दिवस का आयोजन

Mar 9, 2018

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बी.एड. विभाग एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. श्रीमती वी.सुजाता प्रो. शिक्षा विभाग एवं श्रीमती आरती गुप्ता विभागाध्यक्ष प्रबंधन थीं।भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बी.एड. विभाग एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. श्रीमती वी.सुजाता प्रो. शिक्षा विभाग एवं श्रीमती आरती गुप्ता विभागाध्यक्ष प्रबंधन थीं। प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने कार्यक्रम के आयोजन के लिये बधाई देते हुये कहा महिला दिवस पर सम्पूर्ण महिलायें देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से दूर रहकर इस महिला दिवस को मनाती हैं। यहाँ तक सम्पूर्ण पुरूश महिलाओं के सम्मान में यह दिन समर्पित करता है। यह दिन उन महिलाओं को याद करने का दिन है। जिन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने में अथक प्रयास किये। इस अवसर पर महाविद्यालय में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में बाईस एवं स्लोगन में तैंतीस विद्यार्थियों ने भाग लिया।
आज के विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जरूर मनाते हैं पर अपने विचार नहीं व्यक्त कर पाते हैं अत: निबंध लेखन प्रतियोगिता द्वारा बच्चों में छिपी लेखन की कला विकसित होती है और विचार विमर्श करने की शक्ति का विकास होता है।
स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़़ कर हिस्सा लिया तथा महिलाओं के प्रति सम्मान को अपने शब्दों में व्यक्त किया जैसे करके कुरबान अपनी खुषियों को दूसरों की खुषी में अपनी खुशी देखती है, अपना वजूद भूलाकर हर एक किरदार निभाती है, कैसे करें शुक्रिया उनका जो घर को घर बनाती हैं। तुम शोर मचाते हो एक कविता लिखकर वो जिंदगी लिखकर भी खामोश रहतीं हैं। प्राचार्य तथा प्राध्यापकों ने भी स्लोगन के माध्यम से नारी के प्रति अपने श्रद्धा और सम्मान को व्यक्त किया।

Leave a Reply