• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

12 महीने में मिली 82 लावारिस लाशें, आस्था ने किया अंतिम संस्कार

Mar 27, 2018

भिलाई। ट्विन सिटी में पिछले 12 महीनों में 82 लोगों की लावारिस लाशें बरामद की गईं। या तो इनके शव लावारिस बरामद हुए या फिर ये बीमार हालत में मिले जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सामाजिक संस्था आस्था ने इन सभी 82 शवों का अंतिम संस्कार विधि विधान के साथ संपन्न किया। आस्था के संस्थापक प्रकाश गेडाम ने बताया कि संस्था ने साल भर में 82 से अधिक लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किया।भिलाई। ट्विन सिटी में पिछले 12 महीनों में 82 लोगों की लावारिस लाशें बरामद की गईं। या तो इनके शव लावारिस बरामद हुए या फिर ये बीमार हालत में मिले जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सामाजिक संस्था आस्था ने इन सभी 82 शवों का अंतिम संस्कार विधि विधान के साथ संपन्न किया। आस्था के संस्थापक प्रकाश गेडाम ने बताया कि संस्था ने साल भर में 82 से अधिक लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किया। गेडाम ने बताया कि इनमें से अधिकांश शव रेल्वे ट्रैक, बस स्टाप, आदि में बरामद किए गए। इनमें से कोई सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था तो कोई खाना बदोश जैसा जीवन यापन कर रहा था। शव बरामद होने एवं पुलिस पंचनामा के बाद ऐसे शवों के वारिसों का तीन दिन तक इंतजार किया जाता है। उनके नाते-रिश्तेदारों को ढूंढने की कोशिश होती है। जब कोई भी सामने नहीं आता तो आस्था संस्था द्वारा उनका कफन दफन कर दिया जाता है। संस्था इसके अलावा भी देहदान, रक्तदान, नेत्रदान हेतु लोगों को प्रेरित करती है।

Leave a Reply