• Thu. Mar 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

अधिवक्ता धनीराम गुप्ता की पुस्तक लघु रामायण भाग 2 का विमोचन

Jun 27, 2018

Laghu Ramayanभिलाईनगर। अधिवक्ता नोटरी धनीराम गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक लघु रामायण भाग – 2 का विमोचन गरिमामय समारोह में गत दिनों सुपेला कॉफी हाऊस भिलाई में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथि के रूप  में मानस मर्मज्ञ उत्तम कुमार पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सतपथी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, सचिव रविशंकर सिंह,  पूर्व अध्यक्ष के.एल.तिवारी, अभयराज सिंह, अभिभाषक साहित्य के अध्यक्ष राजेश महाडि़क, पूर्व अध्यक्ष आर.एस.अध्यक्ष, पुस्तक के लेखक डी.आर.गुप्ता मंचस्थ थे। स्वागत भाषण राजेश महाडि़क ने दिया। श्रीमती कंचनबाला ने पुस्तक की विषयवस्तु पर विस्तृत प्रकाश डाला। अतिथियों ने लेखक  के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर लोक अभियोजक सुदर्शन महलवार, सहायक लोक अभियोजक के.डी.त्रिपाठी, अधिवक्ता आर.बी.मिश्रा, टी.एल.चौधरी, महेन्द्र शुक्ला, मनोज शुक्ला, संजीव तिवारी, जमीर अहमद सिद्धिकी, सुभाष सतपथी, असीम, देवेन्द्र चौधरी, नबी गुलाम, आर.एन.केसरवानी, श्रीमती रमा श्रीवास्तव, ललिता ललखेर के साथ ही श्रीमती सविता सतपथी, स्मिता महाडि़क, कविता गुप्ता, सविता पाठक, आलोक शर्मा, किशोर तिवारी, ए.सी.सी.शर्मा, विद्युत दास उपस्थित थे।

Leave a Reply