• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

36 निर्धन दिव्यांग कन्याओं का ‘आस्था’ के मंडप में हुआ विवाह

Jun 4, 2018

भिलाई। आस्था बहुउद्देश्यीय कल्याण संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह में इस वर्ष 36 निर्धन दिव्यांग कन्याएं परिणय सूत्र में आबद्ध हुर्इं। सेक्टर-2 के अय्यप्पा मंदिर में आयोजित इस समारोह में 7 नेत्रबाधित, 4 मूकबधिर सहित नि:शक्त एवं अन्य निर्धन आंशिक विकलांग शामिल हुए। आस्था के संचालक प्रकाश गेडाम ने बताया कि सभी 36 जोड़ों का विवाह भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया जिसमें भिलाई के गायत्री प्रज्ञा मंडल के आचार्यों ने मंत्रोपचार वे विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।भिलाई। आस्था बहुउद्देश्यीय कल्याण संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह में इस वर्ष 36 निर्धन दिव्यांग कन्याएं परिणय सूत्र में आबद्ध हुर्इं। सेक्टर-2 के अय्यप्पा मंदिर में आयोजित इस समारोह में 7 नेत्रबाधित, 4 मूकबधिर सहित नि:शक्त एवं अन्य निर्धन आंशिक विकलांग शामिल हुए। आस्था के संचालक प्रकाश गेडाम ने बताया कि सभी 36 जोड़ों का विवाह भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया जिसमें भिलाई के गायत्री प्रज्ञा मंडल के आचार्यों ने मंत्रोपचार वे विवाह संस्कार सम्पन्न कराया। भिलाई। आस्था बहुउद्देश्यीय कल्याण संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह में इस वर्ष 36 निर्धन दिव्यांग कन्याएं परिणय सूत्र में आबद्ध हुर्इं। सेक्टर-2 के अय्यप्पा मंदिर में आयोजित इस समारोह में 7 नेत्रबाधित, 4 मूकबधिर सहित नि:शक्त एवं अन्य निर्धन आंशिक विकलांग शामिल हुए। आस्था के संचालक प्रकाश गेडाम ने बताया कि सभी 36 जोड़ों का विवाह भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया जिसमें भिलाई के गायत्री प्रज्ञा मंडल के आचार्यों ने मंत्रोपचार वे विवाह संस्कार सम्पन्न कराया।समारोह की अध्यक्षता कर रहे आस्था के संरक्षक विजय बघेल ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके सुखमय जीवन की कामना की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी ही भविष्य के समाज की जननी होती है अत: उनकी सुरक्षा, लालन पालन की जिम्मेदारी हम सबकी बनती है। संस्था के अध्यक्ष रामफल शर्मा ने आस्था के द्वारा विगत 15 वर्षों से किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीकांत सिन्हा, दुर्गानंद साहू, लक्ष्मीकांत सिंह सभी अतिथियों ने विवाह के आठवें वचन के रूप में जोड़ों को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलाई। संस्था द्वारा सभी जोड़ों के लिए वस्त्र एवं सोलह शृंगार की वस्तुएं भेंट की गई। साथ ही सभी जोड़ों को स्थल पर ही विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। दम्पतियों को उपहार में उपयोग की सामग्री प्रदान की गई। इसमें गौरीशंकर अग्रवाल, गिरधर वीरवानी, आभा शशी, नीता चौरसिया, डॉ दीप चटर्जी, प्रभुनाथ बैठा, संतोष राय, डालचंद सुराना, राजेन्द्र अग्रवाल, छोटू चावला, एम देशपाण्डे, पूर्णिमा श्रीवास्तव, संजय खण्डेलवाल, विनोद अमीन, एससी वर्मा, अमित राय, अजय कुमार, गंगादीन अग्रवाल आदि ने अपना सयोग प्रदान किया। बीएसपी सीएसआर की ओर से दाल चावल, हलवा उपलब्ध कराया गया। अय्यप्पा मंदिर प्रबंधन ने परिसर नि:शुल्क उपलब्ध कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय शर्मा, योगेन्द्र सिंह, दीपक मिश्रा, विजेन्द्र सिंह, सुधाकर गेडाम, संदीप घोष, संदीप बाघमारे, रविन्द्र गेडाम, समारू, सुरेश मेश्राम, मोहन आनंद, गोपेश शुक्ला, कल्याण सिंह, एचसी वर्मा, एमएम बेग, मंजुशा साहू, नीता काम्बोज, अजय पटेल, शशिकांत दुबे, संदीप इनवाले लक्ष्मी कांत शर्मा, मनोज ठाकरे, श्रवण चोपकर, सरिता शर्मा, अनिता करंडेकर, राजेन्द्र सुनगारिया, दीपक चुनपुरिया, कमल भालेकर का विशेष सहयोग रहा। संचालन श्रीमती रत्ना नारमदेव ने किया। प्रकाश गेडाम ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply