• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

डॉ रक्षा सिंह व विनोद मिश्र सम्पादित पत्रिकाओं का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

Jul 14, 2018

Dr Raksha Singhभिलाई। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह एवं साहित्यकार विनोद मिश्र द्वारा सम्पादित दो पत्रिकाओं का विमोचन किया। विमोचन का कार्यक्रम उनके निवास कार्यालय में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की साहित्यिक पत्रकारिता महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के विकास में कवियों, लेखकों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों की भूमिका अत्यन्त सराहनीय है।
डॉ रक्षा सिंह द्वारा सम्पादित एकजुट पत्रिका के साहित्य अंक में सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, रामधारी सिंह दिनकर, त्रिलोचन, महादेवी वर्मा, ध्रुव शुक्ल, डॉ कमला प्रसाद जैसे सशक्त हस्ताक्षरों की रचनाएं प्रकाशित की गई हैं। वहीं विनोद मिश्र सम्पादित बहुमत पत्रिका के विशेष अंक में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास पर केन्द्रित लेखों का प्रकाशन किया गया है।
इस अवसर पर डॉ अर्चना झा एवं भारत स्काउट एंड गाइड के चीफ कमिश्नर गजेन्द्र यादव विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply