• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पाटणकर गर्ल्स कालेज की मेघा को राज्य खेल अलंकरण

Sep 17, 2018

Girls College Khel Alankaranदुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कु. मेघा सिंह को राज्य खेल अलंकरण समारोह में शहीद कौशल यादव पुरस्कार प्रदान किया गया। बास्केट बाल की इस होनहार खिलाड़ी को इनके पिता श्री मृत्युंजय सिंह जो एक नीजि संस्था में नौकरी करते है, खूब प्रोत्साहित करते है। महाविद्यालय की क्रीड़ाधिकारी डॉ. ऋतु दुबे ने बताया कि मेघा ने 9 सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। स्कूल जीवन में ही मेघा ने 2 राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में पुरस्कृत हो चुकी है। पिछले सत्र में चेन्नई में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में इनके प्रदर्शन को सभी सराहा तथा इन्हे पुरस्कृत किया गया। मेघा को राज्य खेल अलंकरण समारोह में शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी.सी. अग्रवाल, डॉ. अनिल जैन, डॉ. के.एल. राठी तथा जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती जयश्री समर्थ ने बधाई दी।

Leave a Reply