भिलाई। संजय रूंगटा ग्रूप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई में बुधवार 12 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर केंद्रित विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।श्री गणेश जी की मातृ-पितृ भक्ति तथा बुद्धिमत्ता को प्रदर्शित करती एकांकी का मंचन किया गया। श्री गणेश वंदना की भाव पूर्ण सुमधुर प्रस्तुति के बाद छात्रों ने नयनाभिराम नृत्य के द्वारा विघ्नहर्ता की आराधना की। विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने श्री गणेश विघ्नहर्ता से संबंधित पौराणिक आख्यानों तथा उनकी शिक्षाओं का संक्षिप्त निरूपण कर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रमुख के उद्बोधन पश्चात राष्ट्रगान हुआ और सभा सम्पन्न हुई।