• Wed. Apr 24th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शारदा सामर्थ्य ट्रस्ट रविवार को करेगा 33 शिक्षकों के केपीएस परिवार का सम्मान

Sep 6, 2018

KPS Bhilai Tripathy Familyभिलाई। शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट 9 सितम्बर को शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान कर रहे कृष्णा पब्लिक स्कूल परिवार का सम्मान करने जा रहा है। परिवार के मुखिया वरिष्ठ शिक्षाविद मदन मोहन त्रिपाठी के साथ कुल 33 शिक्षकों का इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा। शारदा सामर्थ्य ट्रस्ट के फजल फारूकी, डॉ. विपीन अरोरा, रमेश पटेल, जगदीश तुलसवानी, अशोक सूरी ने बताया कि अंचल में शिक्षकों का यह सबसे बड़ा परिवार है। परिवार 32 स्कूलों के साथ ही डिग्री, इंजीनियरिंग एवं ललित कला विद्यालय का संचालन करता है। सम्मानित होने वाले सदस्यों में एमएम त्रिपाठी, आनंद कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, श्रीमती कुंजलता त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, श्रीमती सविता त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, श्रीमती अर्चना मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी, मयंक शर्मा, श्रीमती इति शर्मा, एचके मिश्रा, अनुभव त्रिपाठी, श्रीमती शिल्पी त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, श्रीमती अंजू त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, श्रीमती पुष्पा त्रिपाठी, हरीराम त्रिपाठी, श्रीमती कल्याणी त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, श्रीमती मीना त्रिपाठी, रवि मिश्रा, श्रीमती उर्मिला मिश्रा, श्रीमती राखी त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, श्रीमती संयोगिता त्रिपाठी, श्रीमती अनुपमा उपाध्याय, संजीव त्रिपाठी, श्रीमती पूनम त्रिपाठी शामिल हैं।
मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply