• Thu. Apr 18th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

सेक्टर-8 दुर्गा पूजा मैदान समेत 1.5 करोड़ के कार्यों के लिए मंत्री पाण्डेय ने किया भूमिपूजन

Sep 16, 2018

Prem_Prakash_Pandeyभिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज सेक्टर 8 वार्ड 67 में 1.5 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत वार्ड के दुर्गा पूजा मैदान का 76 लाख रूपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड में शौचालय निर्माण, सीसी रोड, गार्डन संधारण एवं पेवर ब्लाक लगाने के कार्य भी किये जाएंगे। ज्ञात हो कि मंत्री श्री पाण्डेय को स्वच्छता अभियान एवं जनसपंर्क यात्रा के दौरान वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों की मांग की थी। जिस पर उन्होंने राज्य शासन से इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई है।Sector-8 Bhilaiभूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि वार्ड में लगभग 1.5 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। जिसमें वार्ड की जरूरत के अनुरूप लगभग सभी कार्य सम्मिलित हैं। इनमें मुख्य रूप से वार्ड में एक बड़े मैदान का सौंदर्यीकरण 76 लाख रूपए से किया जाना है। जिसके बाद यह मैदान न केवल बच्चों के खेलने के लिए बल्कि बड़े- बुजुर्गों के टहलने के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगा। इसी तरह वार्ड के गार्डनों का भी संधारण किया जाएगा ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं मार्केट क्षेत्र में शौचालय संधारण होने से व्यापारी भाइयों के साथ- साथ ग्राहकों को भी सुविधा होगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि पिछले दिनों स्वच्छता अभियान औऱ उसके बाद जनसंपर्क यात्रा के दौरान लोगों ने वार्ड की छोटी- छोटी समस्याओं की जानकारी दी थी। जिसके बाद हमने इन मांगों को पूरा करने पर जोर दिया। वैसे तो भिलाई में शिक्षा के क्षेत्र से लेकर यातायात एवं अन्य क्षेत्रों में बड़े- बड़े विकास कार्य हो ही रहे हैं लेकिन वार्ड स्तर पर लोगों की जरूरतों के अनुसार कार्य होने भी उतने ही आवश्यक हैं। जिस पर हमने लोगों की मांगों के अनुरूप विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने राशि स्वीकृत कराई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता तक सुविधाएं पहुंचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है और जनता ने भी हमारे प्रयास को हमेशा सराहते हुए विकास का दायित्व हमें सौंपा है। भूमिपूजन अवसर पर निगम सभापति पी. श्यामसुंदर राव, वार्ड पार्षद श्रीमती शाहीन अख्तर, वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, यंगिस्तान के संयोजक मनीष पाण्डेय, पार्षद रिंकू साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय दानी, पूर्व पार्षद एस. अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन
1. दुर्गा पूजा मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य – 76 लाख रूपए
2. दुर्गा पूजा मंच एवं शेड निर्माण कार्य – 5 लाख रूपए
3. साहू समाज के लिए चबूतरा निर्माण कार्य – 7 लाख रूपए
4. ए मार्केट में पेवर ब्लाक कार्य – 10 लाख रूपए
5. बी मार्केट में पेवर ब्लाक कार्य – 8 लाख रूपए
6. ए मार्केट में शौचालय संधारण कार्य – 3 लाख रूपए
7. विभिन्न स्थानों में सीसी रोड निर्माण – 14 लाख रूपए
8. सात स्थानों में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य – 11 लाख रूपए
9. ए मार्केट में गार्डन संधारण कार्य – 8 लाख रूपए
10. वार्ड में सफाई वाहन – 2 लाख रूपए
11. वार्ड के सभी गार्डनों के संधारण कार्य – 10 लाख रूपए

Leave a Reply