भिलाई। एमजे कालेज में छात्रसंघ का गठन प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच की उपस्थिति में छात्रसंघ प्रभारी डॉ जेपी कन्नौजे ने किया। मेरिट के आधार पर अध्यक्ष पद पर राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष यशवंत, सचिव मुस्कान सिन्हा, सह सचिव तुषार्थ देवांगन एवं अतिरिक्त संयुक्त सचिव अमन कुमार केवट को मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को इस अवसर पर पद मर्यादा की शपथ दिलाई गई। शिक्षा संकाय की अध्यक्ष डॉ श्वेता भाटिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक चरनीत संधु, अंजुम शाहीन, दीपक रंजन दास भी उपस्थित थे।खेल सचिव के पद पर मो. मिराज अहमद, सांस्कृतिक सचिव विशाल सोनी, विज्ञान सचिव आरती साहू एवं युवा सचिव आकाश सोनी को मनोनीत किया गया। कक्षा प्रतिनिधियों में निशा लहरे, कल्पना रेड्डी, मयंक अग्रवाल, साक्षी वर्मा, सृष्टि चिमनानी, नमीरा सिद्दीकी, अंकिता शर्मा, विकास पासवान, दामिनी, रोशन नोरके, आदित्य यदु, आरती साहू, आरती सिंह, श्वेता, दिव्या साहू, मोनिका साहू, रामेश्वरी, अन्जना शुक्ला, इंदिरा, खुशबू शर्मा, शाहनूर को चुना गया है।