• Thu. Mar 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

शहर के फिल्मकार शिराज ने सत्यघटना पर बनाई फिल्म ‘लिटिल ब्वाय’

Jan 5, 2019

Movie Little boy by Shiraz Henryभिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में पले-बढ़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के फैशन फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता-निर्देशक शिराज हेनरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लिटिल ब्वाय’ देश भर में 18 जनवरी को रिलीज हो रही है। अरूणाचल प्रदेश की सच्ची कहानी पर बनी इस फिल्म को लेकर शिराज बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी इस फिल्म को छत्तीसगढ़वासियों का प्यार जरूर मिलेगा। शिराज ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश के नामी व्यक्तित्व यमलाम अचुंग की जिंदगी पर यह फिल्म बनाई गई है। अभावों में पले-बढ़े एक साधारण परिवार के बच्चे का चुनौतियों पर विजय पाते हुए पूर्वोत्तर प्रांत का दमदार व्यक्तित्व बन कर उभरने की कहानी को उन्होंने बड़े परदे पर उतारा है। फिल्म का म्यूजिक और ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। उल्लेखनीय है कि शहर के प्रतिष्ठित हेनरी परिवार में जन्मे शिराज हेनरी 2003 में मुंबई गए थे। उनके बड़े पिताजी स्व. निर्मल कुमार हेनरी प्रख्यात रंगकर्मी और स्व. डीसी हेनरी प्रख्यात विधिवेत्ता थे। शिराज की माता सरोज हेनरी भिलाई स्टील प्लांट के शिक्षा विभाग से हेड मिस्ट्रेस के पद से सेवानिवृत्त हुई है। शिराज की स्कूली शिक्षा सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-4 से हुई है। बाद के दिनों में शिराज ने फैशन फोटोग्राफी की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया और फिल्म जगत की कई नामी-गिरामी हस्तियों के उन्होंने अनूठे फोटो लिए हैं।
शिराज ने बताया कि उनकी फिल्म ‘लिटिल ब्वाय’ को सेंसर बोर्ड ने यू सर्टिफिकेट दिया है। यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। यह पहली हिंदी फिल्म है, जो पूरी की पूरी अरूणाचल प्रदेश में फिल्माई गई है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार यजुवेंद्र प्रताप सिंह, रश्मि मिश्रा, शुजो जोखोई, रोज लांगचार, शिशिर शर्मा व एहसान खान हैं। इस फिल्म के निर्माण में नागालैंड की रेबेका चंगकीजा सेमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो इस फिल्म की सह-निर्मात्री भी हैं। इस फिल्म के गाने जी म्यूजिक ने रिलीज किए हैं। फिल्म के गीतों को सोनू निगम, ऐश किंग, देव नेगी, रोमी मुखर्जी और एमडीकेडी (रैपर) अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर अबुजर और गीतकार अराफात महमूद हैं,जिन्होंने पिछले साल ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ फिल्म का गाना ‘बारिश’ भी लिखा हुआ था। इस फिल्म का प्रोमो विभिन्न चैनलों पर चल रहा है। 18 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर शिराज को बेहद उम्मीदें हैं। फिल्म के ट्रायल शो के दौरान मुंबई फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची, जिन्होंने फिल्म को बेहद सराहा।
डायरेक्टर शिराज हेनरी, पाश्वर्गायक सोनू निगम, संगीतकार अबूजर और गीतकार अराफात महमूद। नायिका रश्मि मिश्रा, सह निर्मात्री रेबेका चंगकीजा सेमा, निर्देशक शिराज हेनरी और नायक यदुवेंद्र प्रताप सिंह।

Leave a Reply