• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

जात-पात से ऊपर उठकर आज निकिता-संजय ने करेंगे विवाह

Feb 19, 2019

Ideal Marriageभिलाई। पेशे से अधिवक्ता निकिता साहू एवं संजय ध्रुव मंगलवार को जात-पात से ऊपर उठकर वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। संजय ध्रुव के पिता अमृतलाल ध्रुव गरियाबंद में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी हैं। निकिता की माता गीता एवं पिता सीएल साहू इस विवाह से खुश हैं। वे कहते हैं कि दोनों लंबे समय से साथ साथ पढ़ रहे हैं और एक दूसरे को भली भांति समझते हैं। लड़के के परिवार ने सहर्ष यह रिश्ता मान लिया। इससे ज्यादा और क्या चाहिए। निकिता के भाई हेमप्रकाश गंगबोइर ने बताया कि संजय की माता मानेश्वरी देवी एवं पिता अमृतलाल ध्रुव काफी परिपक्व विचारों के हैं। उनके एक और पुत्र भी महाराष्ट्रियन कन्या से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे सही मायने में वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत को मानते हैं और जाति के आधार पर मनुष्यों में फर्क नहीं करते।

Leave a Reply