• Thu. Apr 18th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के मिलन समारोह में कैलेंडर का विमोचन

Feb 17, 2019

Kayastha Ekta Manchभिलाई। राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा शीतला मंदिर जुनवानी भिलाई के सभागार में मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक पंकज सिन्हा ने की। समारोह में मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय संयोजक सह संस्थापक दिवाकर सिन्हा एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक सूरज कुमार शामिल हुए। दिवाकर सिन्हा ने अपने संबोधन में मंच के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंच विभिन्न प्रदेशों में कायस्थ परिवारों को जोड़कर समाज हित में कार्य करेगी। इस अवसर पर मंच द्वारा निर्मित भगवान श्री चित्रगुप्त का वर्ष 2019 का कैलेंडर का विमोचन किया गया। भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा घर घर में हो इसके लिए इस कैलेंडर का निर्माण किया गया है। बैठक में सर्व सम्मति से प्रदेश कमिटी के विस्तार किया गया जिसमे चित्रांश खरे को बिलासपुर जिला अध्यक्ष, अंशुमन वर्मा को दुर्ग संभाग अध्यक्ष, मुकेश भटनागर को प्रदेश उपाध्यक्ष, शशांक खरे को दुर्ग जिला अध्यक्ष, सूरज श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार सिन्हा को भाटापारा बलोदा बाजार जिला अध्यक्ष एवं दामोदर श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह को क्रमश: दुर्ग, राजनांदगांव एवं उत्तर बस्तर का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में केसी सक्सेना, संजय खरे, राजेश श्रीवास्तव, कमलकांत श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा एवं अनेक कायस्थजन सम्मलित रहे।
इस अवसर पर मंच द्वारा पुलवामा में शहीद सैनिकों को 2 मिनट मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि मोमबत्ती जला कर दी गई।

Leave a Reply