• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भिलाई महिला महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता

Mar 9, 2019

Bhilai Mahila Mahavidyalayaभिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘महिला: श्रेष्ठतर हेतु संतुलन’ विषय पर कॉलेज की बी.एड. कोर्स की प्रशिक्षु छात्राओं हेतु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर बी.एड. प्रशिक्षु छात्राओं को संबोधित करते हुए भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं पुरूषों के कार्यों में संतुलन अति आवश्यक है। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. संध्या मदन मोहन ने पारिवारिक संतुलन में महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कॉलेज के शिक्षा विभाग की हेड डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने कहा कि वतर्मान परिपेक्ष्य में समाज को सशक्त बनाने हेतु महिला सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है और वह केवल महिला शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग की हेड डॉ. मोहना सुशांत पंडित का मार्गदर्शन तथा सहायक प्राध्यापिकाओं श्रीमती नीतू साहू, भावना, सुनिशा पैट्रिक, नाजनीन बेग तथा आशा साहू का उल्लेखनीय योगदान तथा सहयोग रहा।
गौरतलब है कि विगत 40 वर्षों से भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय शिक्षा के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। भिलाई क्षेत्र का यह एकमात्र महिला महाविद्यालय महिलाओं के विकास हेतु सतत् प्रयत्नशील रहा है तथा शैक्षिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहा है। विभिन्न आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने में इस महाविद्यालय की प्रमुख भूमिका रही है।

Leave a Reply