• Wed. Apr 24th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स कॉलेज में विज्ञान दिवस : संचार क्रांति ने दी विज्ञान को गति

Mar 1, 2019

Girls college Durg Science Dayदुर्ग। गर्ल्स कालेज दुर्ग में छत्तीसगढ़ कौंसिल आॅफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रेरक व्याख्यानों का लाभ छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उठाया। एस.एम. मोहता महाविद्यालय नागपुर के ख्याति प्राप्त प्राध्यापक डॉ. जितेन्द्र रामटेके मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रूबीदास, बी.आई.टी. तथा प्रोफेसर सुरेश पटेल थे। विज्ञान संकाय प्रभारी एवं आयोजन सचिव डॉ. मीरा गुप्ता ने बताया कि डॉ. रामटेके ने कहा कि संचार क्रांति ने विज्ञान के प्रचार-प्रसार में महती भूमिका निभायी है। संदेशों का संचार हो या जानकारी का पलक झपकते ही लंबी दूरी तक पहुंँच जाते है। वैज्ञानिक क्रांति की जानकारी आमजन तक पहुँचे और इस विज्ञान के जरिए हम अंधविश्वास और रूढ़ीवादिता को खत्म कर सके तो प्रयास सार्थक होगा। Girls College Durgकार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने विज्ञान संवाद को हर के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया। उन्होनें कहा कि सूचनातंत्र के विभिन्न माध्यमों के जरिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रचार-प्रसार जन सामान्य तक हो रहा है। नई तकनीक से वैज्ञानिक साक्षरता को बढ़ावा मिला है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम सूचना तंत्र का बेहतर इस्तेमाल कर रहे है और इसके अच्छे परिणाम मिले है।
बी.आई.टी की प्राध्यापक डॉ. रूबी दास ने भी अपने संबोधन में विज्ञान के प्रचार-प्रसार एवं संचरण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। भौतिकशास्त्र के उल्लेखनीय योगदान और नई तकनीक के प्रयोग को इसके लिए मील का पत्थर बताया।
भौतिकशास्त्र के प्राध्यापक सुरेश पटेल ने छत्तीसगढ़ कौंसिल फॉर साईंस एण्ड टेक्नालॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में विज्ञान के क्षेत्र में शोधकार्यों को कौंसिल द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है जो कि प्रसंशनीय है।
आयोजन सचिव डॉ. मीरा गुप्ता ने विभिन्न आयोजन की प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और छोटी-छोटी प्रेरक बातों के जरिए विषयवस्तु को रोचक ढंग से समझाया।
पावर पाईंट प्रजेन्टेशन प्रतियोगिता में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की कु. चारू साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कु. मनीषा एवं फरहीन जहां ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही।
पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में छात्राओं ने विज्ञान संवाद के विभिन्न क्षेत्रों को बखूबी से प्रस्तुत किया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एम.एससी प्राणीशास्त्र की कु. भगवती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. पुष्पांजली निर्मलकर एवं संध्या वर्मा को द्वितीय स्थान मिला।
इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हिन्दी में 38 और अंग्रेजी में 11 निबंध प्रस्तुत किए गए। हिन्दी निबंध में प्रथम कु. राजकुमारी पटेल एम.एससी वनस्पतिशास्त्र, द्वितीय स्थान पर पीजीडीसीए की सोहद्रा देशमुख तथा तृतीय स्थान पर एम.एससी वनस्पतिशास्त्र की कुु. ममता वर्मा रही। अंग्रेजी माध्यम की स्पर्धा में एम.एससी गणित की कु. लावंजिका साहू ने प्रथम स्थान तथा कु. शुभांगी मिश्रा और कु. रूपाली तिवारी ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान क्विज स्पर्धा में सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें से ओपन सलेक्शन राउंड के जरिए 24 छात्राओं का चयन कर छह टीमें बनाई गयी थी। क्विज स्पर्धा में विज्ञान से संबंधित चित्र, स्थल, वनवर्ड आंसर, मल्टीपल च्वाईस आंसर राउंड रखे गये थे।
प्रथम स्थान पर टीम ए से कु. वामिनी साहू, कु. प्रिया देवांगन, कु. तब्बसुम, कु. मोनिका रही। जबकि द्वितीय स्थान पर बी टीम से कु. प्रियंका, कु. दीपशिखा, कु. कल्याणी, कु. मधु पटेल रही। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 1000 रूपये नगद एवं द्वितीय पुरस्कार 700 रूपये नगद तथा प्रमाणपत्र दिए गए।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. निसरीन हुसैन, डॉ. ऊषा चंदेल, डॉ. अनुजा चैहान, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. अरविन्द साहू ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र रामटेके ने विजयी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। विज्ञान दिवस समारोह दो सत्रों में संपन्न हुआ। द्वितीय सत्र में विभिन्न विषयों पर छात्राओं ने अपने विचार रखे तथा विज्ञान की भूमिका को गैरवैज्ञानिकों तक पहुँचाने के माध्यमों की चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मीरा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply