• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बीडीएस कालेज की छात्र-छात्राओं ने समवेत होकर किया योग

Jun 21, 2019

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीडीएस कालेज, बाबा दीप सिंह नगर, वैशाली नगर की छात्र-छात्राओं ने समवोत होकर योगाभ्यास किया। पतंजलि के योगसूत्रों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं ने आसन, प्राणायाम एवं ध्यान किया। संस्था प्रमुख अरविन्दर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्थिर चित्त एवं स्वस्थ शरीर की जरूरत होती है।भिलाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीडीएस कालेज, बाबा दीप सिंह नगर, वैशाली नगर की छात्र-छात्राओं ने समवोत होकर योगाभ्यास किया। पतंजलि के योगसूत्रों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं ने आसन, प्राणायाम एवं ध्यान किया। संस्था प्रमुख अरविन्दर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्थिर चित्त एवं स्वस्थ शरीर की जरूरत होती है। योगाभ्यास से हम मन और शरीर, दोनों को साध सकते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर का लचीलापन बना रहता है, बाहरी-भीतरी अंगों की कसरत हो जाती है, श्वांस को साधने से हमारी जीवनी शक्ति बढ़ती है और पूरे शरीर में रक्तसंचार समान रूप से होने के कारण वह स्वस्थ हो जाता है। योग से एकाग्रता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होती है जो किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरी है।

Leave a Reply