• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

राधाकृष्ण मंदिर में भी होगा योग दिवस का आयोजन, तैयारियां पूर्ण

Jun 20, 2019

Yog Divas Nehru Nagarभिलाई। योग दिवस को ज्यादा से ज्यादा लोगों की पहुंच में लाने के लिए इस वर्ष भिलाई को चार जोन में विभक्त किया गया है। उत्तर पश्चिम क्षेत्र में केन्द्रीय योग दिवस का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर नेहरू नगर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र प्रसाद (ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता) एवं सह संयोजक श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई की निदेशक एवं प्राचार्या डॉ. श्रीमती रक्षा सिंह है।Yog Divasपंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग आयोजन समिति भिलाई, अग्रवाल समाज भिलाई, श्री बांके बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट, नेहरू नगर रेसीडेंस एसोसियेशन, ज्येष्ट नागरिक मंच भिलाई एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में योग महोत्सव का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर (पूर्व) भिलाई में दिनंक 21 जून 2019 को प्रात: 6.45 बजे से किया जा रहा है। आयोजन के अध्यक्ष श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन आई.पी. मिश्रा, मुख्य अतिथि श्री संजय रूगंटा (चेयरमेन, रूगंटा ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन, भिलाई) विशिष्ट अतिथि बंसीलाल अग्रवाल अध्यक्ष- अग्रसेन जनकल्याण समिति सेक्टर-6 भिलाई, एवं संरक्षक बिसरा राम यादव प्रातं प्रचारक-राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ होंगे।
डॉ रक्षा सिंह ने आम जनों का आह्वान किया है कि वे प्रात: 6:45 बजे तक मंदिर परिसर में योग महोत्सव में सम्मिलित होकर दृढ संकल्प के साथ योग क्रिया को जीवन में अपनाएं तथा नियोगकाया व ऊर्जावान बनकर भारत के स्वर्णिम विकास व स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार कर विश्वरूपी क्षितिज में भारत रूपी सूर्य के दैदिप्यमान होने में अपनी अमूल्य सहभागिता दें। इस अवसर पर अन्य सहयोगी दिलीप अग्रवाल, भोज राज सिन्हा, सुभाष तहेकर, मनोज तिवारी, श्रीमती ललिता पिल्ले एवं अन्य उपस्थित रहेंगे।
राधाकृष्ण मंदिर नेहरू नगर पूर्व (काली बाड़ी के पास) सुबह 6:45 बजे से आयोजन प्रारंभ होगा। ड्रेस कोड सफेद रखा गया है। पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता तथा महिलाओं के लिए सफेद सूट तय की गई है।

Leave a Reply